17.1 C
New Delhi
Wednesday, March 22, 2023

इस नदी में पानी के साथ बह रहा है सोना: जानिए इस अद्भुत नदी के बारे में

ऐसे तो नदी हर रूप में हमारे लिए महत्वपूर्ण है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी नदी के बारे में बताएंगे जिसमें पानी के साथ सोना भी बहता है। तो आइए जानते हैं इस नदी के बारे में विस्तार से,

यह नदी मलेशिया की सीमा से लगे दक्षिणी थाइलैंड में स्थित है। इस नदी को सवर्ण नदी भी कहा जाता है। यह नदी थाइलैंड के गोल्डन माउंटेन क्षेत्र से होकर बहती है।

इस क्षेत्र में लंबे समय से सोने का खनन किया जाता रहा है। यही एक बड़ा कारण है की नदी के पानी के में कई सोने की छोटी छोटी डली भी पाई जाती है। नदी की मिट्टी में सोने का अयस्क घुल जाता है। जब लोग यहां आते है तो मिट्टी से सोना छान कर अपने साथ ले जाते है। यहां रहने वाले ग्रामीण परिवार का यह मुख्य आय का जरिया बन गया है।

क’रोना महामारी के कारण थाइलैंड के दक्षिणी हिस्से की लोगो की नौकरी चली गई थी। इसिलिय वो लोग भी यहाँ सोना ढूढने आते थे, ताकि उनका जीवन यापन हो सके।

यहां सोना की मात्रा इतनी ज्यादा है, की लोग रोजाना खर्च पूरा करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है कि यहां रहने वाली एक महिला 15 मिनट तक सोना ढूंढी और उतने ही देर में ढूंढे गए सोने से उसे 244 रुपए प्राप्त हुए।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -