हमारे हौसले बुलंद हो, तो हम कुछ भी कर सकते हैं। हमे एक सफल व्यक्ति बनने के लिए सबसे ज्यादा बुलंद हौसले की आवश्यकता होती है। सफल होना असफल होना अपने हाथ में नहीं है लेकिन हम कोशिश तो कर ही सकते हैं सफल होने के लिए। अक्सर लोग अपनी दूसरी असफलता के बाद निराश हो जाते हैं और प्रयास करना छोड़ देते हैं परंतु आज हम एक ऐसे व्यक्ति के बारे में जानेंगे जो अपने जीवन मे 35 बार असफल हुए, फिर भी उन्होंने हार नहीं माना और प्रयास करते रहे।

आज वे यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईपीएस ऑफिसर है। विजय वर्धन एक आईपीएस ऑफिसर है वे अपने जीवन में 35 बार असफल हुए, फिर भी वे हार नहीं माने और मेहनत करते रहे। विजय हरियाणा सिरसा के रहने वाले है। वे अपने शुरुआती पढ़ाई सिरसा हरियाणा से ही किए हैं। आगे की पढ़ाई के लिए वह हिसार हरियाणा चले गए। 2013 में उन्होंने हिसार हरियाणा से इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और सिविल सेना में जाने का फैसला किये। वह यूपीएससी की तैयारी करने के लिए दिल्ली चले गये और दिन रात एक करके कड़ी मेहनत करने लगे।

इसी बीच उन्होंने हरियाणा पीसीएस PCS, यूपी पीसीएस PCS, एसएससी SSC, सीजीएल CGL, जैसे 30 परीक्षाएं दिए परंतु उन सभी परीक्षाओं में उन्हें सफलता ही मिली। विजय 2014 में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दिये पर वह सफल नहीं हो पाए। विजय अपनी तैयारी में जुट गए परंतु यह प्री परीक्षा भी पास नहीं कर पाए। वे हार नही माने और मेहनत करते रहे। 2016 में यूपीएससी की फाइनल में पास हो गए लेकिन 6 अंक की कमी से फाइनल सूची में जगह नहीं बना पाए। उनका किस्मत ने भी उनका साथ छोड़ दिया।

2017 में विजय यूपीएससी का एग्जाम दिये असफल हुए। उनके परिवार के सभी लोगों ने उनके सफल होने का उम्मीद ही छोड़ दिया था परंतु विजय को अपने ऊपर पूरा विश्वास था। उनके हौसले बुलंद थे। 35 बार परीक्षाएं में असफल होने के बाद भी वे हार नही माने और करी मेहनत करते रहे। 2018 में उनकी मेहनत रंग लाई और रैंक 104 के साथ यूपीएससी परीक्षा में सफल हो गये। विजय वर्तमान में आईपीएस पद पर नियुक्त हैं।