यह हमारे देश का दुर्भाग्य ही है कि बरसात का मौसम आते ही हमारे देश के कई राज्यों में बाढ़ का कहर टूट पड़ता है। इस बार स्थिति कमोबेश ऐसी ही है। परंतु इस गंभीर स्थिति के बीच लोगो को कुछ ऐसा मिला है जिसे देख कर सब हैरान हो गए। आइये जानते हैं पूरी ख़बर।

दरअसल, मध्यप्रदेश के अशोका नगर के पंचवली गाँव में बारिश की वज़ह से सिंधु नदी उफान पर है। रविवार की सुबह जब पानी का स्तर कुछ कम हुआ तो अचानक से वहाँ लोगों को चांदी के सिक्के मिलने शुरू हो गए। इन सिक्कों पर अंग्रेजी हुकुमत के समय की मोहर लगी हुई है। देखने में ये अलग ही किस्म के सिक्के लग रहे थे। जैसे ही यह खबर आसपास फैली, लोग सिक्के ढूंढने के लिए निकल पड़ें।

यह भी पढ़ें: आयरलैंड के तट पे पहुँचा बिना कैप्टन और क्रू वाला ‘घोस्ट जहाज़’, सामने आ गया पूरा रहस्य
कुछ ही देर में वहाँ भारी भीड़ जमा हो गई। लोगो का कहना था कि इस नदी में कोई खज़ाना बह कर आ गया है। इस घटना की ज़ानकारी SDPO को दी गई। उन्होंने कहा कि इस घटना को जानने के बाद वह हैरान रह गए। इस पूरे मामले की जाँच करने के लिए थाना प्रभारी को घटना स्थल पर भेजा गया। अभी यह मामला स्पष्ट नहीं हुआ है। थाना प्रभारी भी सोच रहे हैं कि यह सिक्का आखिर कहाँ से आया है?

इस मामले ने ग्रामवासियों और थानाप्रभारी के मन में हलचल मचा दिया है। बहुत से ग्राम वासियों का कहना है कि किसी ने अपने घर में इस प्रकार के पुराने सिक्के छुपाये रहे होंगे जो पानी में बह कर नदी में आ गया होगा। लेकिन कुछ धार्मिक लोगो का कहना है कि भक्तों ने नदी में सिक्के दान किये होंगे, नदी का पानी कम होने पर वही सिक्के किनारे पर पहुँच गए होंगे। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। वैसे, यह घटना अभी तक एक रहस्य ही बनी हुई है।