20.1 C
New Delhi
Saturday, March 25, 2023

सरकार ने लॉन्च किया ‘नीला आधार कार्ड’, जानिए किसको बनाना है ज़रूरी

आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। इसे हम पहचान पत्र के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। आधार किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बहुत जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) को आधार से संबंधित सेवाएं देना का अधिकार है। UIDAI के द्वारा समय-समय पर लोगों को आधार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती रहती हैं।

आधार से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जिनके बारे में अभी भी बहुत से लोगों को नहीं पता है। छोटे बच्चों के लिए भी आधार कार्ड बनता है। आज हम आपको वैसे बच्चों के आधार के बारे में जानकारी देंगे जो पांच साल से निचे के हैं। आइये जानते है इसके बारे में।

बाल आधार कार्ड के बारे में

आज कल सभी लोगों के लिए आधार कार्ड निहायती जरूरी हो गया है। पांच साल से छोटे बच्चों के लिए जो आधार कार्ड बनता है उसे बाल आधार कार्ड कहते हैं। यह आधार कार्ड सामान्य आधार कार्ड से थोड़ा भिन्न होता है। इसे नीला आधार कार्ड भी कहा जाता है।

पांच साल के बाद अवैध

जब बच्चे की उम्र पांच साल से ऊपर हो जाती है, तो यह आधार कार्ड अवैध हो जाता है। फिर इसका कोई उपयोग नही रह जाता। बच्चों के लिए नीला आधार कार्ड इसलिए बनाया जाता है कि बच्चे का बायोमेट्रिक या आयरिश स्केन नहीं किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि छोटे बच्चों में बायोमेट्रिक का विकास नहीं होता है। ऐसे में इसकी जगह पर बच्चे के माता-पिता के दस्तावेज लगाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: क्लिक करके जानिये किस-किस ने ले रखा है आपके आधार कार्ड पर सिम

पांच साल के बाद पुनः बनवाना होता है आधार

बाल आधार कार्ड पांच साल तल वैध रहता है। पांच साल के बाद पुनः बच्चे का बायोमेट्रिक अपडेट करवाना पड़ता है। पांच साल के बाद आधार की प्रक्रिया सामान्य आधार कार्ड की तरह होती है। बाल आधार कार्ड मुफ्त बनाया जाता है। आप अपने निकटतम आधार केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस प्रक्रिया में आपको बच्चे का नाम, माता-पिता का आधार नंबर और अन्य जानकारियां देनी होती है। साथ ही बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र भी जमा करना होता है। मोबाइल पर संदेश के माध्यम से कंफर्मेशन होने के बाद 60 से 90 दिनों के भीतर आपको बच्चे का आधार नंबर प्राप्त हो जाता है।

बाल आधार के लिए जरूरी कागजात

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र

माता व पिता का आधार कार्ड

माता-पिता का मोबाइल नंबर

आपका पता

बच्चे की पासपोर्ट साइज फ़ोटो

इन सभी दस्तावेजों को साथ रखकर आप आसनी से बाल आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

Sunidhi Kashyap
Sunidhi Kashyap
सुनिधि वर्तमान में St Xavier's College से बीसीए कर रहीं हैं। पढ़ाई के साथ-साथ सुनिधि अपने खूबसूरत कलम से दुनिया में बदलाव लाने की हसरत भी रखती हैं।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -