24.1 C
New Delhi
Tuesday, May 30, 2023

दूल्हे को लेकर भाग गयी घोड़ी, 4 KM तक रिश्तेदारों को भगाया

लोग अक्सर अपनी शादी की शोभा बढ़ाने के लिए तरह-तरह के इंतजाम करते हैं। आजकल शादियों में पटाखे जलाने का चलन आम हो गया है। इस प्रकार की आतिशबाजी से पशु-पक्षी डर जाते हैं। इससे आग लगने का भी ख़तरा बना रहता है। आजकल सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, उस शादी के बारे में जानकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

यह घटना अजमेर जिले के नसीराबाद इलाके के रामपुरा गाँव की है। वहां तोरण के रस्म के दौरान दूल्हा घोड़े पर बैठा था। इस रस्म के बीच किसी ने अतिशबाजी शुरू कर दी। पटाखे की तेज आवाज के कारण घोड़ा इतना डर गया कि दुल्हा सहित तेज रफ्तार से भागने लगा। घोड़ा दूल्हे को लेकर दौड़ते-दौड़ते 4 किलोमीटर से आगे निकल गया।

यह भी पढ़ें: अनोखी शादी: शादी में दुल्हन को गहने के जगह पर पहनाया गोलगप्पों का मुकुट, सर पर तोड़े पापड़

घोड़ा के पिछे उनके परिवार के लोग एवं घोड़े का मालिक भी दौड़ने लगा। उनके परिवार के कुछ लोगों ने बाइक, कार से भी घोड़े का पीछा किया।अंततः 4 किमी से भी अधिक दूर जाने के बाद बेकाबू घोड़े को पकड़ा गया। विवाह समारोह में अफरा तफरी मच गई। इसी घटना से दुल्हा की तबियत बिगड़ गई। जैसे-तैसे कर लोगों ने दुल्हे को संभाला। दुल्हे को संभालने के बाद परिजनों एवं बारातियो ने थोड़ा सुकून महसूस किया।

देखिये ये वायरल वीडियो

अपनी खुशी बया करने के लिए कुछ लोग शादी समारोह में आतिशबाजी को सर्वोत्तम मानते हैं। लेकिन यह खुशी एक पल में दुःख का कारण भी बन सकता है। शादी में उपस्थित लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हँसी नहीं रुक रही है। मगर यह हँसी की बात नही है, इसमें दुर्घटना भी हो सकती थी।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -