मेहनत तो सभी करते हैं, लेकिन बहुत कम ही लोग अपने लक्ष्य को हासिल कर पाते हैं। असफल होने में कोई बुराई नहीं है, हम अपनी असफलताओं से ही सीखते हैं। इंसान को असफल होने पर भी अपना प्रयास नही छोड़ना चाहिए। प्रयासरत इंसान एक न एक दिन जरूर सफल होता है। आज हम आपको एक ऐसे ही इंसान के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने असफलताओं से सिख लेकर अपने कर्तव्य को जारी रखा और सफल हुए।

आईये जानते है मनीष कुमार के बारें में
मनीष कुमार एक ऐसे आईएएस अफसर हैं, जिन्होंने फुल टाइम जॉब के साथ UPSC की पढ़ाई की और आईएएस अफसर बनें। इन्होंने योजना बनाकर काम करना शुरू किया और सफल रहें। इन्होंने यूपीएससी 2017 की परीक्षा में 61वीं रैंक प्राप्त की।
प्राइवेट जॉब से कोई परेशानी नही
मनीष ने जब नौकरी के साथ यूपीएससी की तैयारी की तो यह सफर उनके लिए आसान नहीं था। लेकिन मेहनत और लगन के बदौलत उन्होंने सफलता प्राप्त करके दिखाया। मनीष ने योजनाबद्ध तरीके से काम किया। अपने जॉब और पढ़ाई के समय को फिक्स किया। अपने तय किए गए समय के अनुसार उन्होंने तैयारी की और सफल हुए। हालांकि पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली। लेकिन अपने दूसरे प्रयास में वह सफल रहें।

जॉब के साथ तैयारी को अच्छा मानते हैं मनीष
मनीष जॉब के साथ UPSC की तैयारी को सकरात्मक मानते हैं। उनका मानना है की नौकरी के साथ तैयारी सकारात्मक रखती है। आपको भविष्य की चिंता नही होती। यह डर भी नही रहता कि आप अगर असफल हुए तो आपके पास करने के लिए कुछ नही बचेगा। मनीष ने इसी सोच के साथ काम किया और अपने कार्य में सफलता हासिल की।

मनीष उनलोगों के लिए प्रेरणा है जो अपने जॉब के साथ-साथ UPSC की परीक्षा के लिए मेहनत कर रहे है। मनीष कुमार के जैसे आप भी योजना बनाकर पढ़ाई करें और सफलता को हासिल करें। जॉब करते हुए यह थोड़ा कठिन लगता है पर नामुमकिन नही है।