24.1 C
New Delhi
Tuesday, May 30, 2023

यदि आप ज़िन्दगी में सफल होना चाहते हैं तो IAS ऋषभ के इन टिप्सों को ज़रूर फॉलो करें

सफलता संघर्ष से ही मिलती है। इसी कड़ी में आज हम आपको देश के सबसे तेज-तर्रार IAS अफसरों में से एक ऋषभ सीए की संघर्ष भरी कहानी बताएंगे। साथ ही उनके द्वारा दिये गए सफलता के कुछ टिप्स से भी आपको अवगत कराएंगे।

IAS ऋषभ सीए ने कम उम्र से ही UPSC का एग्जाम देना शुरू कर दिया। उनके लिए भी सफलता हासिल करना आसान नहीं था। ऋषभ अपने पहले दो प्रयासों में असफल रहें।

उन्होंने इस असफलता से हार नहीं मानी, इसे स्वीकार किया और आगे की तैयारी में जुट गए। साल 2018 में ऋषभ ने UPSC क्रैक कर दिया। ऑल इंडिया लेवल पर उनका रैंक 23वां था। उनकी नियुक्ति IAS ऑफिसर के पद पर हुई।

ऋषभ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि शुरू में अपने बेसिक पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बरतने से हमें सफलता प्राप्त करने में मुश्किल हो सकती है।

ऋषभ शुरू से ही करंट अफेयर्स पर बहुत ध्यान देते थे। इसीलिए उन्होंने स्टडीज के पेपर 2 में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया। ऋषभ के अनुसार परीक्षा के लिए टाइम टेबल मैनेज करना बहुत जरूरी है।

मॉक टेस्ट ज्यादा से ज्यादा करने से परीक्षा में आसानी होती है क्योंकि जब कोई कैंडिडेट परीक्षा देने जाता है तो उसे ज्यादा कुछ नया नहीं लगता है। मॉक टेस्ट करने से टाइम मैनेजमेंट भी हो जाता है।

देखें उनके मॉक इंटरव्यू का वीडियो

ऋषभ के अनुसार यूपीएससी की तैयारी करने से पहले सिलेबस को अच्छे से समझ लेना चाहिए। पुराने पेपर्स को ज्यादा से ज्यादा सॉल्व करने का प्रयास करना चाहिए। महत्वपूर्ण चीजों के नोट्स बनाने चाहिए, जिससे परीक्षा के समय पढ़ने में आसानी होती है और पूरी किताब भी नहीं पढ़नी पड़ती है। नोट्स बनाने से रिवीजन करना भी आसान हो जाता है।

अगर हम आईएएस ऋषभ द्वारा दिये गए सलाहों को मानते हुए सही दिशा में मेहनत करें तो सफलता हमें जरूर मिलेगी।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -