आमतौर पर नौकरी करने वाले लोगों को पता होता है कि PF क्या होता है क्योंकि सरकारी संस्था और प्राइवेट सेक्टर दोनों में काम करने वाले कर्मचारियों को PF की सुविधा दी जाती है परन्तु उन्हें PF से जुड़ी सभी जानकारियां नही होती है। आज हम आपको बताएंगे की PF क्या होता है? समय से पहले PF में जमा रकम की निकासी पर किस तरह के घाटा हो सकते है ?
PF क्या होता है ?
PF का पूरा नाम Provident Fund है। हिंदी में इसे कर्मचारी भविष्य निधि के नाम से जाना जाता है जो रिटारमेंट और नौकरी छोड़ने के समय दिया जाता है। PF एक सरकारी योजना है जिसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानि EPFO (Employee Provident Fund Organization) द्वारा चलने वाला शासकीय संगठन है जिसकी स्थापना 1952 मे हुई और इसकी अध्यक्षता भारत के केंद्रीय श्रम मंत्री करतें हैं।
पंजीकरण करवाना आवश्यक।
अगर किसी कंपनी में 20 से अधिक कर्मचारी काम करते है तो उसका पंजीकरण कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(EPFO) में होना अनिवार्य है जिसके तहत कर्मचारियों को दी जाने वाली तनख्वाह का कुछ भाग काटा जाता है जो रिटारमेंट और नौकरी छोड़ने के समय दिया जाता है ।
इससे हैं अनेक लाभ।
PF एक ऐसी स्किम है जो किसी भी कर्मचारी के लिए सेविंग करने का एक बहतरीन तरीका है। जिसमे आपको कई तरह के फ़ायदे मिलते है। पीएफ खाते में जमा राशि पूरी तरह से टैक्स फ्री होती है । आप अपने पीएफ के रूप में जमा पैसे को आसानी से ट्रांसफर कर सकते है। सरकार द्वारा आपको इस पर ब्याज़ भी दिया जाता है जो 8% से अधिक होता है। इसलिए पीएफ के जरिये आप लम्बे समय तक जमा पूंजी जोड़ सकते है।
समय से पहले निकासी पर क्या है नुकसान ?
अगर आप 50 हजार रुपये की पीएफ अकाउंट से निकासी करते हैं, तो 10 सालों में 1.13 लाख का घाटा हो सकता है। और अगर रिटायरमेंट के लिए अभी 30 साल है तो टोटल फंड में 5.77 लाख का घाटा हो जाएगा।
पीएफ पर बेहतर ब्याज मिल रहा है।
साल 2019- 20 के लिए 8.50 फीसदी ब्याज निर्धारित है। इसीलिए उसी कैलकुलेशन के हिसाब से आपको हम नुकसान बता रहे हैं। यहां तक कि आपकी बेसिक सैलेरी 25 हजार है और आप तीन महीने की सैलेरी निकालेंगे तो 75000 निकालते हैं तो 10 सालों में 1.69 लाख का नुकसान हो सकता है। और अगर आपकी नौकरी 30 साल की बची है तो आपको नुकसान 8.50 लाख से ज्यादा का हो जाएगा।
इसीलिए हम आपको यही सलाह देंगे कि की आप पीएफ न खाली करें। ज्यादा जरूरत आने पर ही ऐसा करे। और अगर आप ऐसा नही करते है तो रिटायरमेंट के समय आपको एक मुस्त काफी बड़ा पैसा मिल सकता है।