आपका चेहरा आपके दांत के कारण ही खिला हुआ रहता है। सूंदर चेहरे के लिए उजले दांत होने बहुत ही जरूरी हैं। यह आपके खूबसूरती में चार-चांद लगाता है। वहीं अगर आपके दाँतो में पीलापन या दांत में कीड़े हों तो यह देखने में अच्छा नही लगता और इसकी वजह से आपको शर्मिंदा भी होना पड़ता है। (Teeth Cavity) आप ऐसे में खुल के हँस भी नहीं पाते हैं
कैविटी होने का मुख्य कारण दाँतो की अच्छे से सफाई न करना है। इसके अलावा मीठा खाकर भी लोग दांतों का सफाई नही करते हैं इससे दांतों में गड्ढे होने भी शुरू हो जाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अपने घर पर ही हर्बल पाउडर बना सकते हैं। (Teeth Cavity Home Remedies) यह हर्बल पाउडर (Herbal Powder) आपके दांत की सभी समस्या को दूर कर देगा।
मिलने वाले प्रोडक्ट नुकसानदायक
कैविटी (Teeth Cavity) को दूर करने के लिए लिए बाजार में बहुत सारे प्रोडक्ट (Product) मिल जाते है लेकिन उन प्रोडक्ट में मौजूद केमिकल आपके दांतो के लिए बहुत ही नुकसानदायक होते हैं यह केमिकल आपके मसूड़ों (Gum) में बहुत बुरा प्रभाव डालते हैं। इसलिए इन प्रोडक्ट से दूर रहना चाहिए। इसके लिए आप अपने घर पर ही हर्बल प्रोडक्ट बना सकते हैं।

आंवला और नीम का हर्बल पाउडर
अपने घर पे हर्बल पाउडर बनाने के लिए आप नीम और आंवले का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम और आंवले से बना हर्बल पाउडर दांतों पर अच्छा असर दिखाता है। नीम ने एंटीऑसक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपके मसूड़ों से खून निकलने (Gum Bleeding) वाली समस्या को भी दूर करता है। अगर किसी के मुँह से बदबू आती है तो वह इसके लिए भी फायदेमंद है।
इन चीजों की आवश्यकता
अपने घर पर इस हर्बल पाउडर को बनाने के लिए आपको आंवला का पाउडर, नीम का पाउडर, दालचीनी पाउडर, बेकिंग सोडा, लौंग का पाउडर और नमक की जरूरत होगी। अब आपको इन सभी चीजों में आवश्यक्ता अनुसार नमक मिला के सभी को एक साथ मिलाना है। एक साथ मिलाने के बाद सभी चीजों को एक साथ मिलाएं अब इसे एक डब्बे में बंद करके रख लें।

रोजाना इस्तेमाल में लाएं पाउडर
इस हर्बल पाउडर का इस्तेमाल आप दिन में दो बार करें। कुछ ही दिनों में आप अपने दांतों की समस्या से निजात पाने लगेंगे। इससे आपके दांतों में लगे कीड़े भी दूर हो जाएंगे। कैविटी दूर करने के लिए आप अपने दांतों में ऑयल पूलिंग (Oil Puling) भी कर सकते हैं।
नारियल तेल से दांतो का मसाज
ऑयल पूलिंग में आप नारियल के तेल (Coconut Oil) का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दांतों के लिए काफी फायदेमंद होता है। नारियल के तेल को आप अपने मुंह के हर भाग में घुमाएं। यह दांतों की समस्या को दूर करता है। आप अपने घर पर गर्म पानी और नमक मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह भी दांतों की समस्या से राहत देता है।
Disclaimer- वैदिक ज्ञान के द्वारा इस आर्टिकल को लिखने का उद्देश्य है कि हम अपने पाठकों के साथ इस जानकारी को साझा कर सकें। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

यह भी पढ़ें: महज 4 रुपये की सस्ती पारले जी खाते दिखे IndiGo के मालिक, लोग कर रहे हैं सादगी की तारीफ
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।