24.1 C
New Delhi
Tuesday, May 30, 2023

अगर आप भी सोने से पहले पीते हैं दूध तो हो जाइए सावधान, जानिए दूध पीने का सही समय

दूध (Milk) सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह कैल्सियम और प्रोटीन (Calcium and Protein) का एक अच्छा सोर्स होता है। साथ ही इसमें विटामिन ए, विटामिन बी2 और विटामिन B12 के गुण भी पाए जाते हैं लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार दूध का सेवन रात को ठीक सोने से पहले नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों कहते हैं एक्सपर्ट।

इंसान में पाचन संबंधी विकार

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुछ लोगों को सोने से पहले दूध पीने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। (Milk At Bedtime) दरअसल, ऐसी समस्या लेक्टॉस इंटॉलरेंस की वजह से होता है। यह एक पाचन तंत्र संबधी विकार होता है यह लेक्टॉस डेयरी उत्पाद में पाया जाता है।

पाचन की समस्या

सोशल मीडिया पर कैलिफोर्निया स्थित गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट GASTROENTEROLOGIST डॉक्टर पलानीअप्पन मणिक्कम ने वीडियो शेयर करते हुए यह जानकारी दी है कि 30 वर्षो से अधिक उम्र बाद शरीर में लैक्टेज एंजाइम की कमी होने लगती हैं। जिसकी वजह से शरीर दूध को ठीक से पचा नहीं पाता है। अगर आपको पाचन संबधी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है फिर भी रात को सोने से 2 से 3 घंटे पहले ही दूध पिए।

देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं, मुकेश अंबानी अपने जेब में कितने पैसे रखते हैं, मुकेश ने खुद किया खुलासा

अच्छी नींद आने में मदद

दूध में ऐसे कई पोषक तत्त्व पाए जाते हैं जो हमारी हड्डियों और दिल को स्वस्थ रखता है। माना जाता है कि दूध में ट्रिप्टोफैन होता है जो अच्छी नींद के लिए मेलाटोनिन को बढ़ावा देने वाली सेरोटोनिन रिलीज करता है। अगर किसी व्यक्ति को दूध के किसी प्रकार की एलर्जी नही है तो वह सोने से कुछ घंटे पहले दूध का सेवन जरूर करे और स्वस्थ रहे।

अगर आपको यह महत्वपूर्ण जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Shubham Jha
Shubham Jha
शुभम झा (Shubham Jha)एक पत्रकार (Journalist) हैं। भारत में पत्रकारिता के क्षेत्र में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। वह चाहते हैं कि पत्रकारिता स्वच्छ और निष्पक्ष रूप से किया जाए। शुभम ने पटना विश्वविद्यालय (Patna University) से पढ़ाई की है। वह अपने लेखनी के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करते हैं।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -