UPSC परीक्षा पास करना खुद में एक बहुत बड़ी बात है। UPSC परीक्षा देने वाले प्रतिभागियों को हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित रहना चाहिए। जीवन की हर कठिनाईयों का सामना कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। आज हम एक ऐसे IAS ऑफिसर के बारे में जानेंगे, जो अन्य कैंडिडेट्स को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है।
आइये जानते है प्रेरणा सिंह के बारे में
IAS प्रेरणा सिंह नई दिल्ली की रहने वाली है। प्रेरणा UPSC परीक्षा देने से पहले इंजीनियर की डिग्री हासिल की थी। वह 2017 में UPSC परीक्षा पास करके IAS ऑफिसर के पद पर नियुक्त हो गयी। प्रेरणा उत्तर प्रदेश कैडर की IAS ऑफिसर है। वह अपने इंटरव्यूज में UPSC की तैयारी कर रहे हैं कैंडिडेट्स को प्रेरित की थी।

UPSC के कैंडिडेट्स को दिया महत्वपूर्ण टिप्स
UPSC परीक्षा में व्यक्तित्व के अन्य चीजों का भी प्ररिक्षण किया जाता है। परीक्षा में कंडीडेट कैसे बैठा है, कैसे जवाब दे रहा है, किस विषय पर ज्यादा सोच रहा है। अन्य सभी चीजों को देखा जाता है। मुख्य परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट देना बेहतर होता है। प्रेरणा का कहना है कि किताबों में अंडरलाइन करके पढ़ने से अच्छा नोट्स बना कर पढ़ना है। अपने द्वारा बनाए गए नोट्स हमें किसी भी चीज की जानकारी को खोजने में आसानी होगी। और जब परीक्षा नजदीक आएगी तो हर टॉपिक की रिवीजन करने में आसानी होगी।

UPSC के लिए कैसे पढ़े बताती है प्रेरणा
वह बताती है कि हमे हमारे आंसर के साथ साथ अपने राइटिंग पर भी ध्यान देना चाहिए। आंसर लिखते समय डायग्राम भी बना देना चाहिए। जिससे आंसर प्रभावी दिखे। अपने स्टडी मेटेरियल भी सीमित रखनी चाहिए, इससे सिलेबस आसान हो जाता है। प्रेरणा का मानना है की इसमें कोचिंग से ज्यादा सेल्फ स्टडी पर ध्यान देना चाहिए। वह कहती है कि कई बार कैंडीडेट्स परीक्षा के लिए कोचिंग पर ही डिपेंड हो जाते हैं लेकिन यह बिल्कुल गलत है सेल्फ स्टडी करना बहुत ज्यादा जरूरी है।