29.1 C
New Delhi
Friday, September 29, 2023

बिहार के इन बच्चों के अकाउंट में आये थे करोड़ो रूपये, DM ने अब बताई असली वजह

ईश्वर की जब किसी पर कृपा होती है तो उसे चारों ओर से लाभ ही लाभ होता है।

भगवान जब देते हैं तो छप्पर फाड़कर देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है कटिहार के दो बच्चों के साथ जहां इनदोनों बच्चों के खाते में करोड़ो रूपये एक साथ आ गए हैं। आइये जानते है इस खबर के बारे में की इतने सारे रुपये कैसे आए।

कटिहार के दो बच्चे बने करोड़पति

कटिहार के दो बच्चे गुरुचंद्र विश्वास और असित कुमार के खाते में अचानक करोड़ो रूपये आ गए है। विश्वास और असित को जब यह पता चला कि उनके खाते में करोड़ो रूपये है तो उनदोनों के साथ-साथ बैंक कर्मी भी आश्चर्यचकित रह गए। विश्वास के खाता संख्या 1008151030208081 में 60 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा है। जबकि असित के खाता संख्या 1008151030208001 में 900 करोड़ से ज्यादा की राशि जमा है।

पोशाक राशि का पता लगाने गए थे बच्चे

गुरुचंद्र विश्वास और असित कुमार बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा मिलने वाले पोशाक राशि का पता लगाने गए थे। दोनों बच्‍चे आजमनगर थाना के बघौरा पंचायत स्थित पस्तिया गांव के रहने वाले हैं। इस पोशाक राशि का पता लगाने यह अपने नजदीकी सीएसपी सेन्टर गए थे वहीं इनदोनों का खाता उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक भेलागंज शाखा का है।

रुपये के निकासी पर फिलहाल रोक

अगर बच्चों के खाते की बात की जाए तो अभी इनदोनों के खाते से रुपये निकासी पर रोक लगा दिया गया है। इस घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक मनोज गुप्ता भी विश्वास नही कर पा रहे हैं कि इतने रुपये कैसे आ गए।

तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ था ऐसा

वहीं इस विषय में जिलाधिकारी उदयन मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में बैंक अधिकारि‍यों से बाचचीत की है। प्रारंंभिक जांच से जानकारी म‍िली है तकनीकी गड़बड़ी के कारण मिनी स्टेटमेंट में इतनी बड़ी राशि दिखाई दे रहा था। छात्रों के खाते में कुछ भी राशि क्रेडिट नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: ससुराल वालों से तंग आकर किडनी बेचने सड़क पर निकला शख्स, रोते हुए सुनाई आपबीती

बच्चों के सुरक्षा के लिए लगाया गया रोक

इससे पहले खगड़िया में भी एक युवक के बैंक खाते में अचानक साढ़े पांच लाख रुपये आया गए थे। युवक ने उन रुपयों को निकालकर खर्च कर दिए थे और लौटने से भी मना कर दिया था। बाद में जांच के बाद उस युवक को हिरासत में ले लिया गया। इसी घटना को ध्यान में रखते हुए इनदोनों बच्चों के खाते से भुगतान पर रोक लगा दिया गया।

Shubham Jha
Shubham Jha
शुभम झा (Shubham Jha)एक पत्रकार (Journalist) हैं। भारत में पत्रकारिता के क्षेत्र में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। वह चाहते हैं कि पत्रकारिता स्वच्छ और निष्पक्ष रूप से किया जाए। शुभम ने पटना विश्वविद्यालय (Patna University) से पढ़ाई की है। वह अपने लेखनी के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करते हैं।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -