अगर नींद की बात करें तो सोना हर इंसान को पसंद होता है। इंसान को स्वस्थ जीवन के लिए बेहतर नींद की जरूरत होती है।
पर आज हम आपको एक ऐसे जगह के बारे में बताएंगे जहाँ लोग महीनों सोते रहते हैं। तो आइये जानते हैं इस जगह के बारे में जहाँ लोग कुंभकरण की तरह महीनों सोते हैं।

लंबी नींद के लिए जाने जाते है लोग
उत्तरी कजाकिस्तान में बसा कलाची गांव एक ऐसा गांव है जहां के लोग सोने में उस्ताद है। कुंभकरण के जैसे सोने वाले इस गांव के लोगों के बारे में जो भी सुनता है आश्चर्य से भर जाता है। यहाँ के लोग अगर एक बार सो जाते हैं तो उनकी नींद महीनों बाद खुलती है। इस गांव को लोगों को ‘स्लीपी हॉलो’ के नाम से भी लोग जानते हैं। यह गांव अपने आप भी विचित्र है।

यह भी पढ़ें: ATM से 500 निकालने पर निकलने लगे 2500 रुपये, लोगों ने बैंक को खूब लगाई चपत, FIR दर्ज
पहले नही थी ऐसी बात
इस गांव में पहले ऐसी कोई बात नही थी। सबकुछ सामान्य रहने के बाद अचानक पिछले 6 सालों से लोगों के सोने की बात सामने आ रही है। वैज्ञानिकों को भी यह बात समझ में नही आ रही है कि इसके पीछे का रहस्य क्या है। आखिर किस वजह से ऐसा हो रहा है। इस बात का पता वैज्ञानिक गंभीरता से लगा रहे हैं पर अभी तक कुछ पता नही चल पाया है।

बीमारी से प्रतीत होता है सोना
आखिर लोगों का इतने दिनों तक सोना किसी बीमारी के तरफ इशारा करता है। इस बीमारी का पता चल पाना कठिन सा लगता है। सबसे बड़ी बात है कि लोगों को यह भी पता नही चल पाता है कि वह कब सो गए। मतलब की लोग काम करते-करते कब सो जाते है इसका कोई ख्याल नही रहता। इस अजीब तरह के नींद के कारण वहां के लोग भी परेशान हैं।

खोजने में लगी टीम का दावा
इस नींद की वजह को जानने के लिए कई टीम साथ काम कर ही हैं। इसमें से एक टीम का दावा है कि यहां के लोगों के दिमाग में एक तरल पदार्थ का उत्पादन अधिक मात्रा में हो रहा है। इसलिए यहां के लोग इतने दिनों तक सोए ही रह जाते हैं। अब तक यह बीमारी वहां के कुल जनसंख्या के 16 प्रतिशत लोगों को अपना शिकार बना चुकी है।