भारतीय सेना हमारे देश की रक्षा की सबसे बड़ी प्रणाली के रूप में जानी जाती है। एक सुरक्षा कवच बनकर ये हमारे देश की सेवा करती है। ये देश के दुश्मनों से हमारी रक्षा करते हैं। इसलिए हमें अपने भारतीय सेना पर गर्व और अभिमान हैं। जब भारतीय सेना वर्दी में हथियारों को लिए कदम से कदम मिलाकर एक साथ सीमा की ओर चलती है तो यह हमारे भारत की ताकत को दर्शाती हैं।
भारतीय सेना अपने राष्ट्र और नागरिकों की रक्षा के प्रति हमेशा समर्पित रहती है। सेना में बहादुर और साहसी लोगों की भर्ती की जाती हैं, जो केवल देश के लिए जीते हैं और देश के लिए ही मरते हैं। आज भारत के युवा सेना में जाने के लिए पूरे जोश के साथ आगे आते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि इस को’रोना काल के बीच भारतीय सेना की तरफ से सिपाही, क्लर्क, नर्सिंग असिस्टेंट, टेक्निकल स्टाफ सहित कई पदों पर भर्तियां की जा रही है।

भर्ती की प्रकिया क्या है ?
इसके लिए भारतीय सेना की तरफ से शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी इस भर्ती लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
कौन से जगहों पे भर्ती की है प्रक्रिया।
इंडियन आर्मी की तरफ से राजस्थान के अलवर, जयपुर, कोटा और जोधपुर में कई पदों पर भर्तियां की जा रही है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 14 मई से 27 जून तक किए जाएंगे । वहीं, भर्ती के लिए रैली 11 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित की जाएगी ।

केंद्र शासित प्रदेश के लिए भी भर्ती।
भारतीय सेना की तरफ से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएंगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन अभ्यर्थी 9 जून तक ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर कर सकते हैं।