भारतीय टीम (Indian Team) के विकेटकीपर तथा बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant Accident) का देहरादून के रुड़की में कार एक्सीडेंट हो गया। इस दुर्घटना में उनको गंभीर चोट आई है। दुर्घटना के समय वह कार खुद ही चला रहे थे दुर्घटना के बाद वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले। फिलहाल पंत देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।
दिल्ली से घर आ रहे थे ऋषभ
यह घटना तब की है जब ऋषभ पंत दिल्ली (Delhi) से रुड़की अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान एनएच 58 पर उनकी कार (Car) एक डिवाइडर से जा टकराई और पंत को बुरी तरह से चोट लगी है। बताया जा रहा है कि NH-58 पर चलते-चलते उनकी आंख लग गई थी। वहीं दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रुड़की (Rudki) के सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में भर्ती करवा दिया।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए
वहीं घटना के बाद रुड़की के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar singh Dhami) ने ऋषभ पंत के उपचार के लिए अपने अधिकारियों को एक ट्वीट (Twit) के जरिए आवश्यक निर्देश (Order) दिए।

यह भी पढ़ें: अस्थाई दुकानों को लेकर मुंगेर नगर-निगम सख्त, दीपावली-छठ को लेकर विशेष तैयारी
राज्य सरकार द्वारा उपचार
“भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत जी के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ। राज्य सरकार (Government) द्वारा उनके उपचार की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।