प्रेम एक ऐसा बंधन जिसमें बंध जाने पर बाहर निकलना मुश्किल होता है। आपका मन अपने वश में नही रहता। प्रेमी के लिए लगाव, अपनापन, प्रेमी को खोने की चिंता यह सब प्रेम में अनवरत चलता आया है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है अर्जुन। आइये जानते है अर्जुन के प्रेम की कहानी।
अर्जुन को हुआ दो लड़कियों से प्रेम
अर्जुन आदिलाबाद जिला के उत्नूर मंडल के घनपुर गांव के रहने वाले है । अर्जुन एक ऐसे प्रेमी है जिन्हें दो लड़कियों से प्यार हो गया। जिन दो लड़कियों से उन्हें प्यार हुआ उन लड़कियों को एक-दूसरे के बारे में पता भी नही चल पाया। अर्जुन दोनों के साथ 4 साल प्रेम के बंधन में बंधे रहे और अंततः दोनों से शादी कर ली।

दोनों लड़कियों को कोई आपत्ति नही
अर्जुन के दोनों प्रेमिकाओं को एक-दूसरे से कोई आपत्ति नही है। वह दोनों इस विवाह से खुश है। अर्जुन के गांव के लोगों का कहना है कि एक आदिवासी समुदाय होने के नाते अर्जुन द्वारा किया गया यह कार्य सामान्य है। आदिवासी समुदाय के लोगों का दो शादियां करना कोई बड़ी बात नही ।
यह भी पढ़ें: मंडप में दूल्हेे को छोड़कर नौकरी की काउंसलिंग में पहुंची दुल्हन, पढ़ें यह अनोखी कहानी
अर्जुन के प्रेम प्रसंग का खुलासा
अर्जुन के प्रेम का पता उनके घरवालों को तब लगा जब अर्जुन की शादी उन्होंने तय की। अर्जुन को जब पता लगा कि उनके घरवाले उनकी शादी दूसरे जगह तय करना चाह रहे है तो अर्जुन ने अपने प्रेम का खुलाशा किया। अर्जुन की पहली पत्नी का नाम ऊषा रानी है और दूसरी का सुरेखा है। दोनों लड़कियों के परिवार वालों को भी इस शादी से कोई आपत्ति नही थी।
यह भी पढ़ें: एक मंडप, एक दूल्हा पर दो-दो दुल्हन, सबने कहा- ‘ये क्या चल रिया भाई?’

दोनों पत्नियों के साथ खुश है अर्जुन
अर्जुन अपनी दोनों पत्नियों के साथ बहुत खुश है। वह अभी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है। उन्होंने BEd भी किया है। उनकी पत्नियां भी अर्जुन के साथ बहुत खुश है। अर्जुन का प्रेम सफल हुआ। अर्जुन अब भविष्य के लिए अपने परिवार के बारे में सोचना चाहते है।