जीवन में कभी असफलता से बच्चों को घबराना नही चाहिए। जीवन में मिलने वाली हार हमेशा एक नई सीख देकर जाती है। हार से सीख लेने वाला व्यक्ति ही जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचता है। दुनिया में जितने भी महान व्यक्ति हुए हैं, उन्होंने कभी न कभी असफलता का सामना जरूर किया है। चाहे वो प्रख्यात भौतिक वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन हों अथवा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी। आज हम आपको एक ऐसे ही इंसान के बारे में बताएंगे जिनके जीवन में लगातार असफलता मिली पर उन्होंने हिम्मत से काम लिया।
कौन है अक्षत कौशल ?
आज हम बात कर रहे है अक्षत कौशल के बारे में जिन्होंने चार बार फेल होने के बाद 5वीं बार में यूपीएससी की परीक्षा पास की और पुलिस अफसर बनने का सपना पूरा किया। केवल 17 दिन की तैयारी में उन्होंने सिविल सर्विस की परीक्षा में सफलता हासिल कर ली। अक्षत का मानना है कि इस परीक्षा के लिए सबसे पहले धैर्य की जरूरत होती है।

अक्षत ने तय किया कि उन्हें अफसर ही बनना है।
अक्षत ने दिन-रात मेहनत करके परीक्षा की तैयारी की। वो जब तीन बार परीक्षा दे चुके थे, लोग मजाक उड़ाते थे। हर दूसरा शख्स पूछता था कि नौकरी कब लगेगी। चौथी बार भी रिजल्ट में नाम नहीं आने पर वो परेशान से रहने लगे पर उन्होंने हिम्मत नही हारी।

लगातार चार साल असफलता मिली।
अक्षत कौशल ने साल 2012 से सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की थी। ऐसे में उन्हें चार साल तक इस परीक्षा में लगातार असफलता हासिल होती चली गई। दोस्तों के काफी समझाने पर अक्षत ने पांचवी बार कोशिश करनी की सोची।

अंततः सफल हुए और आईपीएस बने।
माता-पिता के सहयोग से साल 2017 में अक्षत ने 16-17 दिन में ही परीक्षा की तैयारी की और उन्होंने पांचवीं कोशिश में 55वीं रैंक हासिल कर टॉप किया। सफलता के बाद अक्षत ने पुलिस सर्विस में जाना चुना और IPS बन गए।