योग से हमारा शरीर स्वस्थ और फुर्तीला बनता है। शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए स्वस्थ रखना बेहद जरुरी होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगा (Yoga) करना फायदेमंद होता है। योगा आपके शरीर को कई तरीके से फायदे पहुंचाता है। यह शरीर के साथ दिमाग को भी शांत रखने में मददगार होता है। आप रोजाना घर पर ही योगा करके शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं
कई लोग योग सीखने के लिए योगा क्लास (Yoga Class) में जाना पसंद करते हैं। अगर आप इन दिनों योगा क्लास जाने की सोच रहे हैं तो आपको इन 5 बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।
सही कपड़ों का चुनाव
योगा करते समय तंग कपड़े ना पहने, शरीर के खिंचाव के कारण तंग कपड़े आप को असहज महसूस करवा सकते हैं। इसीलिए हमेशा स्ट्रेचेबल कपड़ों (stretchable cloth) का चुनाव करें, इससे आपकी त्वचा (Skin) को सांस लेने में आसानी होगी साथ ही यह आपके शरीर को कसते नहीं हैं।
आहार लेना फायदेमंद
सबसे पहले ध्यान रखें योगा करने से 45 मिनट पहले ही किसी भी आहार (Food) का सेवन करें। प्रोटीन (Protein) से भरा आहार जैसे अंडे, प्रोटीन शेक, दही, फल (Eggs, Protein Shake, Yogurt, Fruits) जैसी चीजों का भी सेवन करना लाभदायक होगा। अगर आपने सुबह का समय योग के लिए चुना है तो ग्रीन टी भी फायदेमंद हो सकता है।
प्रातः काल में योग
वैसे योग करने का अपना कोई निश्चित समय नहीं होता। लेकिन बड़े बुजुर्ग का कहना है प्रातः काल (Morning Time) का समय योगा के लिए लाभदायक होता है, सुबह के समय आपका शरीर ऊर्जा से भरा होता है और आप रिलैक्स होते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें रोजाना नियत समय पर योगा करें। नियत समय पर योगा करने से योगा का पूरा लाभ मिलता है।
ठंडा पानी से परहेज
जब आप योग कर रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि योग करते समय आपको ठंडा पानी (Cold Water) नहीं पीना चाहिए। यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि योग करते समय हमारे शरीर (Body) से पसीना (Sweat) निकलता है और हमारा शरीर गर्म रहता है और ऐसे में हम ठंडा पानी पीते हैं तो सर्द-गर्म की शिकायत हो सकती है और आपको जुकाम व कफ जैसी परेशानी हो सकती है।
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।