आपने कई लोगों को कहते हुए सुना होगा कि मूछें मर्दानगी की निशानी होती है। मूछें रखना कई पुरूष अपनी शान भी समझते हैं।
दाढ़ी-मूछ की जब भी बात आती है तो हमारे दिमाग में एक पुरुष की आकृति बनती है। पर आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे जिनके चेहरे पर मर्दो की तरह दाढ़ी और मूछें हैं। अपने दाढ़ी के कारण इनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। आइये जानते हैं इनके बारे में।
हरिनाम कौर का परिचय
ब्रिटेन की रहने वाली हरिनाम कौर एक ऐसी महिला है जिनके चेहरे पर मर्दों की तरह दाढ़ी और मूछें हैं पर हरिनाम अब इन चीजों से विचलित नही होती हैं। वर्तमान में वह एक सफल सोशल मीडिया स्टार और मॉडल हैं। अपने कमजोड़ी को अपनी ताकत बना कर हरिनाम ने लोगों के समक्ष अपनी एक अमिट छाप छोड़ी हैं।

बचपन में लोगों ने उड़ाया मजाक
हरिनाम के स्कूल के दिनों में लोग उनका मजाक उड़ाया करते थे। कई परेशानियों को उन्हें सहना पड़ता था। कई जगहों एवं समारोह में हरिनाम अपने चेहरे के कारण शामिल नही हो पाती थीं। पर जैसे-जैसे समय बदला हरिनाम ने अपने आप को मजबूत बनाया। आज वह किसी चीज का परवाह किए बिना लोगों से मिलती हैं।

यह भी पढ़ें: वेशभूषा है साधारण, पैरों में हैं चप्पल, मुफ्त अस्पताल खोलकर पद्मश्री से हुई सम्मानित: सुभाषिनी मिस्त्री
हरिनाम को था बीमारी
मर्दों की तरह दाढ़ी-मूछ के उगने की वजह हरिनाम को हुई बीमारी थी। हरिनाम पॉलिसिस्टिक सिंड्रोम नाम की बीमारी से जूझ रहीं थी। इस बीमारी के कारण लड़कियों उनके साथ बैठने में भी कतराती थीं। हरिनाम का बचपन घोर निराशा में बीता। उन्होंने इस चीज से निजात पाने के लिए अनेकों उपाय किए पर सबकुछ निरर्थक साबित हुआ। बाद में उन्होंने इसे अपने हाल पे ही छोड़ दिया।

सफल महिला बनी हरिनाम
आज हरिनाम लोगों के समक्ष एक सफल महिला के रूप में जानी जा रही हैं। उनके कई प्रशंसक हैं जो उनसे मिलने के लिए उत्सुक रहते हैं। जहाँ एक समय हरिनाम का मजाक उड़ाया जाता था आज वही लोग उनके साथ एक सेल्फी लेने के लिए बेचैन रहते हैं। साथ ही साथ उनके प्रेरणादायक भाषण को लोग काफी पसंद करते हैं। अभी वह एक मॉडल के रुप में भी काम करती हैं।
हरिनाम के जज्बे को आज पूरा विश्व सराहता है। उनके करोड़ो प्रशंसक आज उन्हें अपनी प्रेरणा मानते हैं।