24.1 C
New Delhi
Tuesday, May 30, 2023

‘विवाह’ फ़िल्म वाली छुटकी हो गई हैं काफी ग्लैमरस, तस्वीर देखकर पहचान नही पाएंगे आप

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म विवाह (Vivah) आप सभी ने जरूर देखा होगा। यह फिल्म वर्ष 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का हर किरदार दर्शकों को ख़ूब पसंद आया था।

कई लोग इस फिल्म को अपनी कहानी मानते थे। आज हम आपको इस फिल्म में छुटकी का किरदार निभाने वाली अमृता प्रकाश (Amrita Prakash) के बारे में बताएंगे। जिन्होंने फिल्म विवाह में अमृता राव की नटखट बहन का रोल निभाया था। आइए जानते हैं अमृता प्रकाश के बारे में।

स्टाइलिश हो गई हैं अमृता

वर्ष 2006 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘विवाह’ में छुटकी का किरदार निभाने वाली अमृता प्रकाश अपने इस नटखट किरदार के वजह से ख़ूब पसंद की गईं थी। उस वर्ष उनकी उम्र करीबन 19 साल थी लेकिन अब उनकी उम्र 35 वर्ष हो गई है। उम्र बढ़ने के साथ अब वह दो चोटी वाली सीधी सादी लड़की नहीं रही, वह अब काफी स्टाइलिश हो गई हैं।

Internet
Internet

इंस्टाग्राम पर एक्टिव अमृता

अब अमृता खूबसूरती और ग्लैमर के मामले में अपने ऑनस्क्रीन बहन अमृता राव (Amrita Rao) से बिल्कुल भी कम नहीं है। अमृता प्रकाश का जन्म राजस्थान (Rajasthan) में हुआ है लेकिन वह मुंबई (Mumbai) में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई विश्वविद्यालय (Mumbai University) से पूरी की है। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम (Instagram) पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तरह-तरह की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Internet
Internet
Internet

मलयालम सिनेमा में किया काम

समय बीतने के साथ अगर कोई उन्हें देख ले तो कहना मुश्किल होगा कि यह ‘विवाह’ फिल्म की छुटकी है। उनका ट्रांसफॉरमेशन देखकर ‘विवाह’ फिल्म देखने वाले लोग हैरान रह जाएंगे। 4 साल के उम्र से ही अमृता कैमरा के सामने आ रही हैं। वह हिंदी के अलावा मलयालम सिनेमा (Malayalam Cinema) में भी काम कर चुकी हैं। वह फिल्म में वर्ष 2001 से चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कार्य कर चुकी हैं।

Internet
Internet
Internet

अमृता के पोस्ट का इंतजार

वह फिल्म “तुम बिन” (Tum Bin) में भी आई थीं लेकिन उनको असली प्रसिद्धि ‘विवाह’ फिल्म के छुटकी के रोल से ही मिली। इसके बाद वह “वी आर फैमिली” और “एक विवाह ऐसा भी” फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने कई टीवी कमर्शियल में भी काम किया है। उनमें से डाबर और ग्लूकोस डी जैसे कई ब्रांड शामिल हैं। अमृता पहले क्यूट बच्ची जैसी लगती थी लेकिन वह काफी सुंदर और ग्लैमर हो गई हैं। उनके फैंस उनके ग्लैमर पोस्ट का इंतजार करते रहते हैं।

Internet
Internet
Internet

यह भी पढ़ें: यहां गोवर्धन पूजा बनी आकर्षण का केंद्र, 11 फीट बडे़ गोवर्धन पर दौड़ी गाये

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Shubham Jha
Shubham Jha
शुभम झा (Shubham Jha)एक पत्रकार (Journalist) हैं। भारत में पत्रकारिता के क्षेत्र में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। वह चाहते हैं कि पत्रकारिता स्वच्छ और निष्पक्ष रूप से किया जाए। शुभम ने पटना विश्वविद्यालय (Patna University) से पढ़ाई की है। वह अपने लेखनी के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करते हैं।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -