हम अपनी साइकिल से जब भी चाहें, अपने गंतव्य स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। साइकिल पक्की सड़कों पर बड़ी आसानी से कम मेहनत में चलती है। इससे गाँव की पगडंडी व संकरी गलियों में भी यात्रा की जा सकती है।
आज के दौर में जहाँ पेट्रोल इतना महंगा हो रहा है तो साइकिल के तरफ ध्यान जाना लाजमी है। सच कहें तो गरीब लोगों के लिए साइकिल एक वरदान है। साइकिल के उपयोग से हमारा शरीर तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही साथ हमारी कसरत भी साइकिल चलाने से हो जाती है। आज हम आपको एक ऐसे इलेक्ट्रिक साइकिल के बारे में बताएंगे जो कम दाम के साथ आपके पेट्रोल के पैसों को भी बचाएगी। आइये जानते है इसके बारे में।

कम खर्च में साइकिल आपके घर पर
लगातार बढ़ती पेट्रोल की कीमतों और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड में अच्छा खासा उछाल आया है। जिससें स्कूटर के बाद सबसे ज्यादा डिमांड है इलेक्ट्रिक साइकिल की। जिसको देखते हुए टूव्हीलर निर्माता कंपनियां अब इलेक्ट्रिक साइकिल के उत्पादन पर जोर दे रही हैं। GoZero mobility द्वारा लांच की गई यह इलेक्ट्रिक साइकिल कम खर्च करके आप अपने घर पर आसानी से मंगवा सकते हैं। इससे आपको पेट्रोल के झंझटों से आसानी से छुटकारा मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें: हर कर्मचारी को मिलेगा इलेक्ट्रिक स्कूटर, साथ में 3 साल का मेंटेनेंस भी फ्री
साइकिल में कई खासियत
GoZero mobility द्वारा लांच की गई इस साइकिल की कई खूबियां है। यह साइकिल 25 किमी प्रतिघंटे की चाल से चल सकती है। इसे खरीदने के लिए आपको ग्राहक कंपनी के वेबसाइट पर जाकर इसे बुक करना होगा। इसको बुक करने में आपको 2999 रुपये लगेंगे। इसे आप 2.5 घंटे में फुल चार्ज कर सकते हैं। इसे GoZero ड्राइव कंट्रोल 2.0 LED डिस्प्ले यूनिट के जरिए नियंत्रित भी किया जा सकेगा। जिसके कारण राइडर को तीन पेंडल असिस्ट मोड के मध्य किसी एक का चयन करना पड़ेगा।

पेट्रोल के हिसाब से सस्ती
रोजाना के ज़िंदगी में लोग ऑफिस या किसी भी काम में बाइक का इस्तेमाल करते हैं। एक हिसाब से देखा जाए तो यह पेट्रोल से सस्ती जान पड़ती है। एक आम इंसान को महीने में 2 से 3 हजार का पेट्रोल लगता है। पर इस साइकिल को बस एक बार चार्ज कीजिए और 25 किमी तक का सफर आराम से आप कर सकते हैं। अभी इस साइकिल को ₹19,999 में लॉच किया गया है।

यह भी पढ़ें: आज पढ़िए नेवी के जहाजों और पनडुब्बियों का नाम INS चक्र, INS राणा इत्यादि कैसे रखा जाता है?
साइकिल में पेंडेल की भी सुविधा
इस इलेक्ट्रिक साइकिल में पेंडेल की भी सुविधा दी गई है। आप इसे बिना चार्ज किए भी चला सकते हैं। यह इस साइकिल की बहुत अच्छी खूबी है। बाजार में यह साइकिल अपना कितना छाप छोड़ता है यह आने वाला वक्त ही बताएगा। पर मौजूदा समय में यह लोगों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।