24.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

कभी फिल्मों में करते थे नौकर का रोल, आज हर घर के चहेते बन चुके हैं ‘जेठालाल’

टेलीविजन का प्रसिद्ध शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई हुई है। देश और विदेशो में इस शो के कई प्रशंसक है। यह शो सिर्फ लोगो को टीवी पर गुदगुदाता नहीं है, बल्कि टेलीविजन के टॉप 10 शोज में अपनी जगह भी कायम रखता है। आज हम आपको इसी सीरियल के जेठालाल फेमस दिलीप जोशी के बारे में बताएंगे जिन्हें आज किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिलीप जोशी कभी अपने अभिनय से मात्र 50 रुपये कमाया करतें थे।

आइये जानते है दिलीप जोशी बारे में।

दिलीप जोशी का जन्म 26 मई 1968 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। दिलीप जोशी की पत्नी का नाम जयमाला जोशी है। दिलीप जोशी के दो बच्चे हैं। दिलीप जोशी की बेटी का नाम नियति जोशी और बेटे का नाम रित्विक जोशी है। इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गुजरात में ही पूरी की है। इसके बाद दिलीप जोशी ने मुंबई के एनएम कामर्स कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की है।

दिलीप का करियर।

दिलीप जोशी को बचपन से ही एक्टिंग करने का जुनून था। उन्होंने अपने स्कूल के नाटक में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा दिलीप जोशी ने गुजराती नाटकों में भी काम किया है। मुंबई आने के बाद दिलीप जोशी अपने कॉलेज की तरफ से नाटकों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया और अपने कॉलेज को कई अवार्ड्स भी जिताया।

शुरुआती दिनों में करना पड़ा काफी संघर्ष

दिलीप जोशी ने कई फिल्मो में भी काम किया है। लेकिन उन्हें पहचान मिली तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल से ही। दिलीप जोशी ने अपनी शुरुआत ऐसे कलाकार के रूप में शुरू की थी जो मंच के पीछे खड़ा होता था। थिएटर में काम करने के बदले उन्हें सिर्फ 50 रुपये प्रति भूमिका के मिलते थे। हालांकि यह राशि बहुत कम होती थी लेकिन इसको करने का जूनून था तो करते गए। उन्होंने इसे कभी छोटा नहीं माना और न कभी निराश नहीं हुए।

हिम्मत से काम लिया और सफल हुए।

दिलीप जोशी ने फिल्मो की शुरुआत 1989 की फिल्म मैंने प्यार किया से की थी। जिसमे मुख्य अभिनेता सलमान खान थे। हालांकि इस फिल्म में उनका किरदार एक नौकर का ही था। कुछ सालों के बाद दिलीप जोशी को राजश्री प्रोडक्शन की सुपरहिट फिल्म हम आपके है कौन करने का मौका मिला। इस बार फिर मुख्य भूमिका में सलमान खान ही थे। 1994 में प्रदर्शित हुई इस फिल्म को जनता द्वारा काफी पसंद किया गया। दिलीप जोशी ने भोला प्रसाद का किरदार निभाया था। इसके बाद कुछ और फिल्मों में भी उन्हें काम करने का मौका मिला जैसे दिल है हिन्दुस्तानी, खिलाड़ी 420, हमराज और प्रियंका चोपड़ा की व्हाट्स योर राशि में भी काम किया। पर जो नाम उन्हें टेलीविजन का प्रसिद्ध शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के झेठालाल से मिली वह सचमुच अविश्वसनीय है।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -