बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड (Bollywood-Hollywood) तक अपने एक्टिंग का डंका पीटने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को आज कौन नही जानता है। आज वह एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। दुनियाभर में उनकी करोड़ों फैन फॉलोइंग (Fan Following) है।
अपने दम पर उन्होंने ये बड़ा मुकाम हासिल किया है। विश्व सुंदरी का खिताब हासिल कर चुकीं प्रियंका ने साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) से शादी की थी। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। पर क्या आपको पता है कि 10वीं क्लास में प्रियंका को प्यार हुआ था और उनकी मौसी ने प्रियंका को उनके बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था।
मौसी ने पकड़ा था रंगे हाथ
प्रियंका ने अपनी किताब में बताया है कि उन्होंने अपनी स्कूल की पढाई कुछ साल अपनी मौसी के घर अमेरिका में की थी। इस दौरान उनका एक बॉयफ्रेंड था जिसका नाम बॉब था। दोनों एक बार मौसी के न रहने पर टी.वी देख रहे थे तभी उनकी मौसी आ गई थीं। प्रियंका ने मौसी के आने पर अपने बॉयफ्रेंड को अलमारी में छुपा दिया था। मौसी को प्रियंका पे शक हुआ तो उन्होंने अलमारी खोल के देखा था तो वह भौचक्का हो गईं थी।

प्रियंका को भारत भेजा
इस घटना के बाद प्रियंका की मौसी के द्वारा इन सारी घटनाओं का जिक्र प्रियंका की माँ के पास किया गया। जिसके बाद उनकी माँ ने उन्हें भारत (India) बुला लिया। आज प्रियंका सफ़लता की चोटी पर हैं। उनकी शादी निक से हो गई। सोशल मीडिया (Social Media) पर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं।

कई अभिनेता के साथ नाम जुड़ा
निक से शादी करने से पहले प्रियंका ने कई अभिनेता (Actor) को डेट किया था, जिसमें से एक शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) भी थे। प्रियंका और शाहिद ने कभी अपने रिश्ते को लेकर ऑफिशियली कोई बयान नहीं दिया था। लेकिन कहा जाता है कि दोनों कुछ वक्त के लिए रिलेशनशिप में थे। लेकिन जल्द ही दोनों अलग हो गए और अपने-अपने रास्ते निकल पड़े। हालांकि, ब्रेकअप के बाद दोनों ने किसी को भी ये मौका नहीं दिया कि कोई उनपर उंगली उठा सके।

पति-पत्नी में प्यार
प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी माँ, मधु चोपड़ा और दोस्तों के साथ स्पेन में हैं, वह लगातार अपने पति निक जोनास के संपर्क में हैं, जो उनकी क्रूज यात्रा से उनकी तस्वीरों पर कमेंट भी करने से नहीं चूकते हैं। दोनों में इतना प्यार है, जो उनके सोशल मीडिया पोस्ट से साफ जाहिर होता है। फैंस भी प्रियंका और निक (Priyanka and Nick) को काफी पसंद करते हैं। वर्तमान में प्रियंका और निक की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक है।

यह भी पढ़ें: 1 रुपया मुहिम से बच्चों की जिंदगी बदल रहीं सीमा, जानिए क्या है उनका तरीका
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।