अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले को 20 साल पूरे हो गए हैं। साल 2001 यानी 20 साल पहले 11 सितंबर के दिन ही अमेरिका आतंकी हमलों से दहल उठा था।
11 सितंबर 2001 का दिन अमेरिका के इतिहास में काले दिन के रूप में दर्ज है। इसी दिन दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ था, जिसने लगभग 3000 लोगों की जान ले ली। पर क्या आपको पता है कि इस हमले का मास्टरमाइंड अभी भी जिंदा है। आइये जानते है इस घटना के बारे में।
क्या हुई थी घटने के दिन
11 सितंबर 2001 को मंगलवार का दिन था। इस दिन अल कायदा के आतंकवादियों ने दो अमेरिकी यात्री विमानों को न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड टॉवर की दो गगनचुंबी इमारतों से टकरा दिया था। हमले में हजारों लोगों की मौत हुई थी। इस हमले ने केवल अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया को हिला दिया था। तब से इसे दुनिया के सबसे खौफनाक हादसों में गिना जाता है। हादसे में लगभग 3000 लोगों की मौत हुई थी। ज्यादातर लोगों की मौत न्यूयॉर्क में हुई थी।

अलकायदा ने दिया था घटने को अंजाम
इस्लामी चरमपंथी समूह अल कायदा ने अफगानिस्तान से इन हमलों को अंजाम दिया था। अल कायदा चीफ ओसामा बिन लादेन ने मुस्लिम देशों में छिड़े संघर्ष के लिए अमेरिका और मित्र देशों को जिम्मेदार ठहराया था। अल कायदा के 19 हमलावरों ने इस हादसे को अंजाम दिया था। यह इतना खौफनाक घटना था कि कोई भी देश इस घटना को नही भूल सकता है।
अमेरिका को मिली थी दूसरे देशों की मदद
उस समय के अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने अल कायदा और ओसामा बिन लादेन को खत्म करने के लिए अफगानिस्तान पर हमला कर दिया। अमेरिका को इस मुहिम में दूसरे देशों से मदद भी मिली करीब दस साल बाद 2011 में ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी सैनिकों ने पाकिस्तान के एबटाबाद में मार गिराया था।

यह भी पढ़ें: इनसाइड स्टोरी: जानिए कैसे भिखारी बन के पाकिस्तान में रहे हमारे ‘जेम्स बॉन्ड’
हमले का मास्टरमाइंड अभी भी जिंदा
मुख्यतः 9/11 हमलों के लिए अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को सभी जिम्मेदार मानते हैं। पर इस घटने का मास्टर प्लानर लादेन नहीं था। असली खलनायक खालिद शेख मोहम्मद नाम का आतंकवादी है। खालिद शेख मोहम्मद आज भी जिंदा है।
उसे क्यूबा के अमेरिकी नौसेना के बेस ग्वाटेमाला-बे जेल में रखा गया है। यह पिछले 15 सालों से यहां पर बंद है। खालिद शेख ही वो आतंकवादी था जिसने इस हादसे को अंजाम देने की योजना बनाई थी। खालिद शेख अभी अपने ट्रायल का इंतजार कर रहा है। कुछ खबर के अनुसार, खालिद शेख को जल्द ट्रॉयल के लिए सेना के ट्रिब्यूनल के सामने पेश किया जाएगा।