पृथ्वी पर तरह-तरह के जीव-जंतु रहते हैं लेकिन सबसे लंबे समय तक जिंदा रहने वाला जीव कछुआ है। कछुए की कुछ प्रजाति तो 150 साल तक जिंदा रह सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही कछुआ के बारे में बताएंगे जिसकी उम्र लगभग 256 साल बताया जा रहा है। आइये इस कछुए के बारे में जाने….
कछुआ किसी को काट नहीं सकता। वह अपनी रक्षा दूसरे व्यक्ति को नुकसान पहुंचा कर नहीं कर सकता इसीलिए भगवान ने इसे एक कठोर कवच दिया है। अगर कोई बाहर से इस पर हमला करें तो यह तुरंत ही अपने कवच के अंदर चला जाता है जिससे इसे किसी तरह का नुकसान नहीं पहुँचता है।

यह भी पढ़ें: किसी भी धातु को सोने में बदलने का तरीका जानते थे, ऐसे थे हमारे देश के महान रसायनशास्त्री नागार्जुन
अभी तक का सबसे ज्यादा उम्र तक जीवित रहने वाला इस कछुआ का नाम अलडाबरा टोरटॉयज है। यह कछुआ आकार में काफी बड़ा है और यह सेशेल्स आईलैंड पर रहता है। इस कछुए के ऊपर बहुत सारे रिसर्च भी हुए है।
रिसर्च करने के बाद इस कछुए की लंबी आयु से जुड़ी तमाम जानकारियां मिली। कई ऐसी खास बाते है जो इस कछुए को विशेष बनाती हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक कछुए का अधिक समय तक जीवित रहने का कारण उसके डीएनए स्ट्रक्चर में छिपा होता है। उनके सेल वेरिएंट हमेशा उनके भीतर डीएनए की मरम्मत करती रहती है इस कारण सेल की एंथ्रोपी की समय सीमा काफी बढ़ जाती है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक शायद यही सबसे बड़ा कारण है जिसके चलते कछुए 250 साल से भी अधिक समय तक जिंदा रह सकते हैं। अलडाबरा टोटॉयज पर रिसर्च करने पर पता चला कि उसका जीन वैरीअंट काफी अच्छा था जिसके कारण वह 256 साल तक जीवित रहा। छोटी उम्र से ही अगर कछुए की देखभाल अच्छी तरह की जाए तो वह लंबे समय तक जिंदा रह सकता है।
इस जानकारी को शेयर अवश्य करें।