19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 22, 2023

जानिए UPSC क्रैक करने के बाद आईएएस अधिकारी को कितनी मिलती है सैलरी और सुविधाएं।

UPSC यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन, यह परीक्षा पास करने के लिए सालों-साल युवा अपने आंखों में सपने सजाए कड़ी परिश्रम और लगन के साथ तैयारी में जुटे रहते हैं। कई युवा एक नहीं बल्कि दो या तीन परीक्षाओं के बाद इस परीक्षा में सफल हो पाते हैं और तब जाकर एक प्रतिष्ठित नौकरी पाते हैं।

UPSC क्या है ?

UPSC को हिंदी में संघ लोक सेवा कहा जाता है। UPSC भारत की प्रमुख केंद्रीय भर्ती एजेंसियों में से एक है। UPSC भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप ए और ग्रुप बी के लिए नियुक्ति करता है और कई तरह की परीक्षाओं का आयोजन भी करता है।

UPSC के द्वारा ही देश के सबसे प्रतिष्ठित सेवा यानी कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय राजस्व सेवा (IRS) पद पर नियुक्ति होती है। इसके अलावा भी UPSC की परीक्षा देकर सरकारी नौकरियां प्राप्त होती है।

कितना मिलता है वेतन।

एक IAS अधिकारी को सरकारी विभाग और कई मंत्रालयों का काम दिया जा सकता है। वहीं IPS अधिकारी पुलिस विभाग में काम करता है। वहीं अगर सैलरी की बात करें तो IAS की सैलरी IPS से ज्यादा होती है। सातवें पे कमीशन के बाद की बात करें तो एक IAS का वेतन 56,100 से 2.5 लाख रुपये प्रति माह होता है. इसके साथ कई सुविधाएं भी दी जाती हैं. वहीं IPS का वेतन 56,100 रुपये प्रति माह से लेकर 2,25,000 रुपये प्रति माह तक हो सकता है ।एक क्षेत्र में IAS एक ही होता है वहीं IPS एक से अधिक हो सकते हैं।

IAS – IPS में कौन ज्यादा शक्तिशाली है ?

IAS तथा IPS दोनों ही सेवाओं का जॉब प्रोफाइल बहुत ही सर्वोच्च होता है और दोनों ही बहुत शक्तिशाली पद हैं। लेकिन IAS एक डीएम के रूप में काफी ज्यादा शक्तिशाली होता है। वहीं एक IPS के पास केवल अपने विभाग की जिम्मेदारी होती है। डीएम के रूप में एक IAS अधिकारी, पुलिस विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों का भी मुखिया होता है।

मिलती हैं तमाम सुविधाएं।

अधिकारियों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं में बंगला, कुक चपरासी और स्टाफ शामिल है। इसके अलावा उन्हें फ्री टेलीफोन की सुविधा के साथ ही कई राज्यों में बिजली भी फ्री मिलती है। सरकारी यात्राएं भी फ्री होती हैं। इसके अलावा भी उन्हें कई सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -