सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियों वायरल होते रहते है। आज कल सोशल मीडिया पर रोटी बनाते हुए एक भोली-भाली लड़की लोगों को काफी पसंद आ रही है। उस लड़की के भोली मुस्कान की तारीफ बहुत हो रही है लेकिन उस लड़की के बारे में कोई नहीं जानता। “इंडिया टुडे” ने उस लड़की की पूरी जानकारी लोगों तक पहुँचाई है। आज हम आपको उसी लड़की के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें: अनोखी शादी: शादी में दुल्हन को गहने के जगह पर पहनाया गोलगप्पों का मुकुट, सर पर तोड़े पापड़
“अमीना रियाज” नाम की यह लड़की पाकिस्तान की रहने वाली हैं। वह एक खानाबदोश परिवार से हैं, और उनकी आयु 15 वर्ष है। कराची शहर के बाहरी भाग में अमीना अपने परिवार के साथ रहती हैं। यह वीडियो वायरल करने वाला लड़का अमीना का पड़ोसी है। अमीना के नाम से एक इंस्टाग्राम हैंडल भी है, जिसे उनका पड़ोसी ही चला रहा है। अमीना के नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है।
देखें वीडियो
अमीना की वीडियो वायरल होते ही पत्रकारों ने उनसे इंटरव्यू लेने का प्रयास किया। लेकिन अमीना से इंटरव्यू लेने की इजाज़त उनके घरवालो ने नहीं दिया। अमीना का इंस्टाग्राम पर सब्जी काटते हुए वीडियो बहुत वायरल हुआ। उनके सभी वीडियो को उनके फॉलोवर काफी पसंद करते हैं। इनके वायरल वीडियो पर कमेंट्स भी बहुत आते है। अपनी सादगी से इन्होंने सोशल मीडिया पर राज कर रखा है।