38.1 C
New Delhi
Tuesday, June 6, 2023

फैक्ट्रियों के छतों के ऊपर बड़े-बड़े गोल टरबाइन क्यों लगे होते हैं?

हमलोग आम जीवन में बहुत सारी ऐसी चीजों को देखते हैं जिसके उपयोग के बारे में हमें पता नहीं होता है। उन्हें देखकर हम आश्चर्य में पड़ जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए एक अनोखी जानकारी लेकर आये हैं।

आप ने आते-जाते कभी न कभी कारखानों के छत पर लगी एक गोल सी चमकती चीज जरूर देखी होगी। क्या आपको पता है वह क्या होता है? उसका कार्य क्या होता है? आइये जानते हैं।

यह भी पढ़ें: इस तरह से रखें बैटरी-इन्वर्टर का ख्याल, नहीं खराब होंगी सालों-साल

बड़े-बड़े शहरों में कारखानों के छत के ऊपर गोल घूमने वाली पहिया जैसी जो चीज लगी होती है, दरअसल उसे ‘विंड टरबाइन वेंटिलेटर’ कहते हैं। इसको कारखाने के छतों पर इसलिए लगाया जाता है ताकि कारखानों के मशीनों से जो गर्म हवा निकलती है उसे इस मशीन की सहायता से बाहर निकाल दिया जाये। जिससे कारखाने के अंदर काम करने वाले मज़दूरों को गर्मी महसूस नहीं होती है और तापमान भी निम्न स्तर पर बना रहता है।

फैक्ट्री में ये जो टरबाइन पंखे लगे होते हैं वो उल्टी दिशा में घूमते रहते हैं। फैक्ट्री के अंदर की हवा गर्म होने के कारण हल्की हो जाती है, इसीलिए आसानी से इन ‘टरबाइन’ की सहायता से बाहर निकल जाती है।

कारखानों के खिड़कियों एवं दरबाजे से ठंढी हवा अंदर प्रवेश कर जाती है जो भीतर गर्मी महसूस नहीं होने देती है। वैसे ये टरबाइन भी कई आकार के होते हैं। फैक्ट्री के कमरे के आकार के अनुसार ही टरबाइन के आकार को निर्धारित किया जाता है।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -