लोग धनिया को काफी पसंद करते हैं। भारतीय व्यंजनों में तो धनिया का बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा धनिया में कई तरह के औषधीय गुण भी पाए जाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि इस पसंदीदे पौधे को हम अपने घर पर कैसे लगा सकते हैं। जिससे हमें इसे बाजार से खरीदने की जरूरत न पड़े और हम रुपयों की बचत करके आसानी से धनिया प्राप्त कर लें। आइये जानते हैं धनिया को कैसे उगाएं।
बड़े गमलों का इस्तेमाल न करें
घर में धनिया को उगाने के लिए बड़े गमलों का प्रयोग न करें। पर अगर आपके पास ज्यादा गहराई वाले गमले हैं तो आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। गहराई वाले गमलों के प्रयोग से इसके पौधे अच्छे से उगते हैं। इस बात का जरूर ध्यान रखें की गमले की गहराई लगभग 6 इंच होनी चाहिए।

बीज लगाने का तरीका
धनिया के बीज को लगाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नही है। महिलाएं अक्सर अपने रसोईघर में सूखा धनिया रखती हैं। आप अपने घर में अगर धनिया उगाना चाहते हैं तो अपने रसोईघर के सूखे धनिया का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको कही बाहर जाने की आवश्यक्ता नही है। सूखे धनिया को दो भागों में तोड़ कर मिट्टी में डाल सकते हैं।

देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: कभी स्कूल नहीं गईं, बीजों पर इनके अनुसंधान के लिए वैज्ञानिक भी मानते हैं इनका लोहा
खाद का इस्तेमाल कैसे करें
धनिया को गमलों में डालने से पहले एक बात का जरुर ध्यान रखें कि एक बीज से कुछ दूरी पर दूसरा बीज लगा हो। अगर इसकी दूरी कम होगी तो यह पौधों के विकास में अवरोध पैदा करेगा। पौधों के विकास के लिए खाद या जैविक खाद का प्रयोग करें। गमलों की मिट्टी को नम रखें। पौधों को बहुत ज्यादा पानी और सूर्य के प्रकाश की जरूरत नही पड़ती।

फंगल से बचाने का तरीका
धनिया के पौधों को फंगल से बचाना अतिआवश्यक है। इनमें कीड़े लगने के भी आसार होते हैं। इसलिए इसे बचाने के लिए समय-समय पर दवा का छिड़काव करते रहना चाहिए। इसके छिड़काव से कीड़े भी नही लगते हैं और धनिया का पौधा बिना किसी अवरोध के विकसित होते हैं।
आशा है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी।