अभी के समय में नियमित ट्रेनों के जगह सिर्फ सीमित स्पेशल ट्रेनें ही चल रही हैं। भारतीय रेलवे यात्रा को सुगम बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। टिकट बुकिंग की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए बार बार प्रक्रिया में भी बदलाव किया जा रहा है। यात्रियों को कंफर्म टिकट मिले, इसके लिए IRCTC Website को और बेहतर बनाया जा रहा है।
इस बीच भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली है। वेबसाइट के नए फीचर्स और डिजाइन टिकट बुकिंग को तेज और आसान बना रहे है। ताकि यात्रियों को टिकट काटने में आसानी हो। आइये जानते है कि यात्रियों को घर बैठे -बैठे जल्द से जल्द टिकट कैसे प्राप्त हो, इसके लिए IRCTC के द्वारा लाए गए बदलाव को।
कई बार यह देखने में आता है कि हम आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक करने का प्रयास करते हैं लेकिन हमारे बुक करने से पहले ही सारे कंफर्म टिकट खत्म हो जाते हैं। हम यात्रियों के नाम ही डालते रह जाते हैं और तब तक वेटिंग लिस्ट शुरू हो जाती है। लेकिन अब जो सुविधा आईआरसीटीसी ने लॉन्च की है इसके तहत हम एक मास्टर लिस्ट तैयार कर सकते हैं।
क्या है IRCTC की मास्टर लिस्ट?
अगर आप टिकट बुक करने से पहले मास्टर लिस्ट तैयार कर लेते हैं तो आपको टिकट करते समय हर पैसेंजर की डिटेल्स अलग-अलग भरकर समय नहीं गंवाना पड़ता है। मास्टर लिस्ट में पहले से ही सभी पैसेंजर्स की डिटेल्स भर ली जाती हैं और उसे सेव कर रख लिया जाता है। यह फीचर तब ज्यादा काम आता है जब आप तत्काल टिकट कर रहे हों। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे बनाते हैं IRCTC मास्टर लिस्ट।
क्या है प्रक्रिया ? इसे क्रम के अनुसार समझते है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको IRCTC की वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपसे लॉगइन करने के लिए कहा जाएगा तो लॉगइन कर दें।
- फिर आपको ऊपर की तरफ राइट साइड तीन डॉट्स दिखाई देंगे। इन पर क्लिक करें।
यहां आपको कई विकल्प मिलेंगे जिसमें से आपको My Account पर क्लिक करना होगा। - फिर My Profile पर जाना होगा। फिर आपको Add / Modify Master List का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दें।
- यहां आपको पैसेंजर डिटेल्स डालनी होंगी। इसमें सबसे पहले Normal, Divyaang, Jounalist जैसे विकल्पों में से पैसेंजर टाइप को चुनना होगा।
- अब जो विकल्प खुलेंगे उसमें पैसेंजर की डिटेल्स जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग, बर्थ, खाना आदि की डिटेल्स डालनी होंगी।
- डिटेल्स भरने के बाद Submit पर क्लिक करना होगा। इसी तरह आप बाकी के पैसेंजर्स की मास्टर लिस्ट भी बना सकते हैं।
यह प्रक्रिया करके आप सुगमता से टिकट बुक कर पाएंगे और अपने यात्रा का आनंद उठा पाएंगे।