24.1 C
New Delhi
Tuesday, May 30, 2023

अगर आप भी सुबह जगने में हो रहें है नाकाम, तो इन आसान टिप्स को अपनाए रोज़ उठेंगे जल्दी

अक्सर लोगों को सुबह उठने में आलस लगता है। सुबह जल्दी उठना या देर से उठना व्यक्ति की अपनी जीवन शैली का हिस्सा होता है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रतिदिन के कार्य करने के बाद व्यक्ति के लिये छह से आठ घंटे की नींद पर्याप्त होती है। इतने समय में शरीर रीचार्ज हो जाता है। इससे अधिक सोने से शरीर में आलस भरने लगता है।

पर अक्सर यह देखा जाता है कि लोग सुबह उठना तो चाहते हैं पर उठ नही पाते हैं। इसके लिए वह पूरी कोशिश भी करते हैं पर यह संभव नही हो पाता है। आज हम आपको सुबह समय से जगने की कुछ टिप्स बताएंगे जो आपको जल्दी उठने में मदद करेगी। (Tips to wake up Early) इससे आप सुबह जल्दी उठ भी जाएंगे।

खाने में परहेज करें

कुछ लोगों की देर रात तक कुछ न कुछ खाने कीआदत होती है। अगर आप देर रात (Late Night) में कुछ भी खाते हैं तो उसे पचने में भी समय लगेगा और इससे आपको सुबह में उठने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए कोशिश करें कि आधी रात में कुछ खाने से बचा जाए।

फ़ोन के इस्तेमाल से बचे

लोग देर रात तक फोन का इस्तेमाल करते रहते हैं। लोग यह सोचते हैं कि जबतक नींद न आने लगे फोन का इस्तेमाल (Phone use) किया जाए पर यह नींद को आने में दखल करता है। फोन के इस्तेमाल से लोगों को नींद जल्दी नही आती और वह सुबह (Morning) जल्दी उठ भी नही पाते हैं। अगर आप देर रात तक फोन के इस्तेमाल से बच जाएंगे तो आप सुबह जल्दी उठ भी पाएंगे।

नींद को करें पूरा

अपने सोने के समय का टाइम टेबल (Time Table) आप बनाएं। स्वस्थ शरीर के लिए 7-8 घंटे सोना भी जरूरी है। जल्दी उठने के चक्कर में अपने नींद से समझौता बिल्कुल भी न करें। समय से सोएं और समय से ही जगे। (Early to bed and early to rise) अगर आप अपने टाइम टेबल को सुधार लेते हैं तो आपको जल्दी नींद भी आ जाएगी और आप जल्दी उठ भी सकते हैं।

उठने पर करें यह काम

आप जल्दी उठ जाते हैं पर आपको दोबारा नींद आने लगती है तो ऐसी स्थिति में आप अपने कमरे के बल्ब को जला दें। बल्ब की रौशनी (Bulb Light) से आपकी नींद पूरी तरह टूटने लगेगी और आप फिर दोबारा सो नही पाएंगे। ऐसा करने से आपका नींद भी पूरा हो जाएगा और आपके शरीर में आलस भी हावी नही हो पाएगा।

Disclaimer- वैदिक ज्ञान का इस आर्टिकल को लिखने का उद्देश्य है कि हम अपने पाठकों के बीच इस जानकारी को साझा कर सकें। विशेष परिस्थिति में डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर भी जरूर करें।

Shubham Jha
Shubham Jha
शुभम झा (Shubham Jha)एक पत्रकार (Journalist) हैं। भारत में पत्रकारिता के क्षेत्र में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। वह चाहते हैं कि पत्रकारिता स्वच्छ और निष्पक्ष रूप से किया जाए। शुभम ने पटना विश्वविद्यालय (Patna University) से पढ़ाई की है। वह अपने लेखनी के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करते हैं।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -