अश्लील फिल्मों के मामले में गिरफ्तार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जेल में हैं। उनपर अश्लील फिल्में बनाने और उसका कारोबार चलाने का आरोप है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार जांच कर रही है। साथ ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।
राज पर कई संगीन आरोप लगे हैं। इस केस में अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को कोर्ट ने तगड़ा झटका दिया है। क्या है पूरा मामला आइये जानते हैं।
क्या है मामला
शिल्पा के पति राज कुंद्रा को पुलिस ने 19 जुलाई को 2 घंटे की पूबछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया था। राज पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर रिलीज करने के आरोप हैं। इस पूरे मामले में फरवरी 2021 में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस इस केस में लगी हुई थी और बारीकी से जांच कर रही थी।

यह भी पढ़ें: फिल्मों के साथ पाकिस्तान ने सन्नी देओल के वीजा पर भी लगा रखा है बैन, कारण हैं ये डायलॉग्स
शिल्पा के पति राज कुंद्रा न्यायिक हिरासत में
इस केस में राज कुंद्रा को राहत नहीं मिली है। राज कुंद्रा को किला कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक राज इस केस में मुख्य आरोपी हैं। राज के अलावा कई और लोगों को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है। इसके बाद राज की कोर्ट में पेशी हुई और उन्हें 27 जुलाई तक के लिए पुलिस कस्टडी भेज दिया गया था।

हर्जाना मांगने पर कोर्ट ने दिया झटका
शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में कुछ मीडिया हाउस के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। उनका कहना है कि उनके पति के केस के नाम पर उनके नाम को भी घसीटा जा रहा है। ऐसे में बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक्ट्रेस के द्वारा मीडिया हाउस के खिलाफ किए गए मानहानि के दावे की सुनवाई की। कोर्ट ने अपनी सुनवाई में साफ किया है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगा। हालांकि कोर्ट ने कुछ कंटेंट को हटाए जाने की बात भी कही है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ रिपोर्टिंग करने से मीडिया को रोकने का आदेश जारी करने से प्रेस की आजादी पर बुरा असर होगा।

यह भी पढ़ें: 15 मिनट के रोल से बन चुके हैं सीरीज के रियल हीरो, जानिए कौन हैं ‘द फैमिली मैन 2’ के ‘चेल्लम सर’
शिल्पा ने कही थी यह बात
शिल्पा शेट्टी का कहना था कि उनके बारे में मीडिया और सोशल मीडिया में जो खबरें छापी जा रही हैं। वो उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली हैं। इसलिए कोर्ट उनके खिलाफ खबरें छापने पर रोक लगाए। मीडिया कंपनियां उनके बारे में लिखा गया कॉन्टेंट डिलीट करके उनके माफी मांगे। साथ ही शिल्पा ने उनके बारे में उल्टी-पुल्टी खबरें लिखने वालों से 25 करोड़ रुपए हर्जाने की भी मांग की थी। पर कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की और शिल्पा शेट्टी को तगड़ा झटका दे दिया।