आज पूरे देश में ऑक्सीजन की कमी पड़ रही है। फिर भी लोग लगातार पेड़ काटते ही जा रहे हैं। अभी भी लोग पेड़ों के महत्व को नहीं समझ रहे हैं। आज भी लोग पेड़ो की कटाई की समस्या को हल्के में ले रहे हैं। पहले तो हमें सिर्फ पीने के लिए पानी खरीदना पड़ता था अब तो हमें जीने के लिए हवा भी खरीदनी पड़ रही है।
अमेरिका से आई है राहत भरी खबर
अमेरिका के स्पेस एजेंसी नासा ने 10 ऐसे पौधों के बारे में बताया है, जिसे घर पर लगाने से घर की सुंदरता भी बढ़ती है और साथ ही हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति भी होती है। इन पौधों को हम किसी भी रूम में ही रख सकते हैं। ये बेहद कम खर्च में भी उपलब्ध हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में।
चाइनीज एवरग्रीन
इस पौधे में वृद्धि धीरे धीरे होती है। इसे सूरज की रोशनी की आवश्यकता नहीं पड़ती। इसकी पत्तियां बड़ी होती हैं जिनकी अधिकतम लंबाई 3 फीट तक होती है। यह पौधा 18 से 27 डिग्री टेंपरेचर में ठीक तरह से बढ़ता है। यह पौधा बेनजेन और फॉर्मे फार्मेल्डीहाइट को भी वातावरण से अवशोषित करता है। इसमें रोजाना पानी देने की आवश्यकता भी नहीं होती है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि इस पौधे को जानवरो से दूर रखना चाहिए क्योंकि ये जानवरो के लिए ज़हर हो सकता है।

ब्रॉड लेडी पाम
इसे बैंमबू पाम भी कहते है। यह पौधा क्लीनिंग उत्पादों में उपस्थित अमोनिया गैस को अवशोषित करता है और हवा को भी शुद्ध करता है एवं वातावरण में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाता है। तेजधूप की आवश्यकता इसे नहीं होती। ये 4 मीटर तक बढ़ सकता है। इसे छायादार स्थान पर रखा जाता है। इसे गर्मियों में पानी की आवश्यकता बहुत होती हैं इसीलिए गर्मी के मौसम में इसमें प्रतिदिन पानी देना होता है।

स्पाइडर प्लांट
इसे रिबन प्लांट भी कहते है। यह पौधा 2 डिग्री टेंपरेचर पर भी रह सकता है लेकिन नासा के मुताबिक इसे 18 से 32 डिग्री टेंपरेचर पर रखना अच्छा होता है। कार्बन मोनोऑक्साइड और जाइलिन इत्यादि गैसों को यह अपने अंदर अवशोषित करता है। यह एक हफ्ता भी बिना पानी के रह सकता है। इस पौधे को लिविंग रूम में सजावट के तौर पर रख सकते हैं। इसकी लंबाई करीब 60 सेंटीमीटर या 2 फीट तक भी हो सकती है।

गरबेरा डेजी
यह पौधा बहुत ही खूबसूरत होता है इसीलिए ज्यादातर लोग इसे घर के सजावट के लिए रखते हैं। यह पौधा रात में भी हमे ऑक्सिजन प्रदान करता है। यह इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। इसे सूर्य की रौशनी की ज्यादा आवश्कता नहीं होती है। कुछ घंटे की धूप भी इसके लिए काफी होती है। नासा रिसर्च के मुताबिक यह पौधा ट्रैकलोरोथिलिन और बेनजेन को अपने अंदर अवशोषित कर लेता है।

ड्रैगन ट्री
रेड एज ड्रैसेनिया इसी का दूसरा नाम है। यह पौधा बेनजेन, जाइलीन, तोलुईन और ट्राईक्लोरोएथिलीन इत्यादि गैसो को अपने अंदर अवशोषित कर लेता है यह इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसे धूप वाले स्थान पर रखना चाहिए।

एरेका पाम
यह पौधा कम धुप और कम पानी में भी अपनी वृद्धि कर लेता है। यह पौधा भी वायुमंडल में हमारे लिए हानिकारक गैसों को अवशोषित कर हमें ऑक्सीजन प्रदान करता है। इसे लगाने से हमारे वातावरण को भी काफ़ी फायदा होता है।

वीपींग फिग
यह पौधा महारानी विक्टोरिया के जमाने से ही लोकप्रिय हैं। यह पौधा अपने सारी पत्तियों को नीचे लटका लेता है इसीलिए इसका नाम वीपींग ट्री है। यह पौधा भी वायुमंडल से इंसान के लिए हानिकारक गैसों को अपने अंदर अवशोषित कर ऑक्सीजन प्रदान करता है लेकिन यह जानवरों के लिए एलर्जी की समस्या पैदा कर सकता है। इसको जानवरों से दूर रखना चाहिए इस पौधे की ऊंचाई करीब 20 मीटर होती है।

मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के हिसाब से मनी प्लांट को घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है इसीलिए यह पौधा भी अधिकतर लोगों के घर में देखने को मिलता है। इस पौधे की खासियत यह है कि यह धूप में भी ऑक्सीजन तैयार कर सकता है। बच्चों को इस पौधे से दूर रखना चाहिए यह बच्चों के लिए जहरीला होता है अगर कोई बच्चा इसके एक भी पत्ते खाले तो उसे कई तरह के बीमारियों हो सकती हैं।

स्नेक प्लांट
इस पौधे की विशेषता यह है कि ये रात में भी हमे ऑक्सिजन प्रदान करता है। ऑक्सिजन देने के साथ ही यह पौधा वायुमंडल से फॉर्मलडीहाइट, जाइलीन, ट्राईक्लोरोएथिलिन, बेनजेन, टोलुईन और ट्रिक्लोरो जैसे जहरीली गैसों को अपने अंदर शोषित कर लेता है।

एलोवेरा प्लांट
एलोवेरा के बारे में तो सबको पता है। यह पौधा अधिकतर लोग अपने घर में रखा करते हैं। इस पौधे के फायदे हर किसी को पता है। ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इस पौधे में ज्यादा पानी देने की आवश्यकता नहीं होती। यह वायुमंडल के जहरीले गैसों को अपने अंदर अवशोषित कर लेता है। इसे धूप में रखना अच्छा होता है लेकिन इसे ज्यादा धूप की आवश्यकता नहीं होती।
