29.1 C
New Delhi
Friday, September 29, 2023

अगर औरों के मुताबिक आपको अधिक मच्छर काटते है, तो इसके पीछे हो सकता है यह कारण

ऐसा कई बार होता है जब आपके बगल वाले इंसान को कम मच्छर (Mosquitoes) काटते हैं और आप उसके बगल में बैठे हों और आपके शरीर पर अधिक मच्छर बैठ कर काट रहे हों। आपने यह जरूर सोचा होगा कि ऐसा आखिर क्यों होता है। इसके पीछे का कारण क्या है?

आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि किसी इंसान को ज्यादा मच्छर काटने के क्या कारण हो सकता हैं। यह जानकारी आपके लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण है यह आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महत्व रखता है। आइये जानते है इसके पीछे के कारण को।

ब्लड टाइप के कारण

कई सारे विशेषज्ञों का कहना है कि जिस इंसान का ब्लड टाइप ‘O’ रहता है उनकी ओर मच्छर अधिक आकर्षित होते हैं। इस ब्लड टाइप वालों को मच्छर अधिक काटते हैं। वहीं प्रेग्नेंट औरतों की बात करें तो उनमें मेटाबॉलिक रेट (Metabolic Rate) अधिक होता है जिससे मच्छर अधिक काटते हैं। यही चीज मोटे लोगों में भी होता है इसलिए खासकर मोटे लोग (Fat People) मच्छर से अधिक परेशान होते हैं।

पसीना और बदबू के कारण

जिस इंसान के शरीर में पसीना अधिक आता है उन्हें मच्छर अधिक काटते हैं। पसीना आने के कारण बदबू भी आता है जिससे मच्छर और अधिक आकर्षित होते हैं। इसका कारण है कि मच्छरों को लैक्टिक एसिड, अमोनिया और अन्य कंपाउंड्स (Lactic Acid, Ammonia, and Other Compounds) की पहचान अच्छे से होती है।

त्वचा के कारण

अक्सर लोगों के त्वचा (Skin) पर मौजूद बैक्टीरिया मच्छरों के दावत का कारण बनता है। यह मच्छर इंसान के पैर पर अधिक काटते हैं क्योंकि सबसे अधिक बैक्टीरिया (Bacteria) इंसान के पैर (Foot) पर ही होता है। यह मच्छर के काटने का एक प्रमुख कारण भी है।

गैस के कारण मच्छर आकर्षित

इंसान ऑक्सीजन ग्रहण करता है और कार्बनडाइऑक्साइड गैस छोड़ता है। विशेषग्यों का कहना है कि जो इंसान लंबी सांसे छोड़ता है उसकी ओर मच्छर अधिक आकर्षित (Attract) होते हैं। यानी कि जितनी मात्रा में कार्बनडाइऑक्साइड (Carbon Dioxide) गैस निकलेगा मच्छर उतना अधिक काटेंगे।

Disclaimer- यह आर्टिकल हमारे पाठकों को जानकारी प्रदान करने के लिए है। विशेष परिस्थिति में डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Shubham Jha
Shubham Jha
शुभम झा (Shubham Jha)एक पत्रकार (Journalist) हैं। भारत में पत्रकारिता के क्षेत्र में बदलाव लाने की ख्वाहिश रखते हैं। वह चाहते हैं कि पत्रकारिता स्वच्छ और निष्पक्ष रूप से किया जाए। शुभम ने पटना विश्वविद्यालय (Patna University) से पढ़ाई की है। वह अपने लेखनी के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करते हैं।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -