24.1 C
New Delhi
Tuesday, May 30, 2023

आखिर क्यों बदनाम है ‘रेव पार्टी’, क्या क्या होता है वहां, जानिए पूरा कच्चा चिट्ठा

क्रूज़ पर रेव पार्टी के मामले में हिरासत में लिए गए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अब एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी के बाद एनसीबी की टीम उन तमाम आठ लोगों को मेडिकल के लिए ले गई है, जिन्हें बीती रात हिरासत में लिया गया था। (What happens in rave party) पर क्या आपको पता है कि यह रेव पार्टी होती क्या है। इस पार्टी में क्या होता है। आइये जानते है इस रेव पार्टी के बारे में।

रेव पार्टी अय्याशी का फुल पैकेज

रेव पार्टी (Rave party)अय्याशी का फुल पैकेज होता है। जिसमें हाई प्रोफाइल युवक-युवतियां भाग लेती हैं। इस पार्टी में कोकीन, एमडीएमए, एक्सटेसी की गोलियां और चरस जैसे ड्रग्स आदि का इस्तेमाल युवक-युवतियां करते हैं। यूं कहें तो पूरे अय्याशी का अड्डा होता है यह।(Is rave party is illegal in India) यह पार्टी जिन जगहों पर होती है उसे गुप्त रखा जाता है।जो इसमें भाग लेते हैं बस उन्हीं को इसके बारे में पता होता है कि यह अय्याशी कहा होने वाली है।

पूरी रात नशा करते हैं अमीरजादे

इस पार्टी के दौरान अमीरजादे पूरी रात एक अलग किस्म का नशा करते हैं। नशा करने के साथ नाच-गाना का भी प्रबंध किया जाता है। लड़कियां अर्धनग्न रहती हैं और अमीरजादे उनके साथ खूब मौज करते हैं।(Why rave party is illegal) यह पार्टी गुपचुप तरीके से आयोजित की जाती है जिससे इसके बारे में किसी को पता न चले।

यह भी पढ़ें: 41 साल जंगल में बिताने से बना पूरी तरह जंगली, हरकतें हैं जानवरों जैसी: औरतों के बारे में जानता तक नहीं

पार्टी का रहा है इतिहास

रेव पार्टी (Rave party in India) का इतिहास पुराना रहा है। पूरे दुनिया दुनिया में रेव पार्टियों का चलन बड़ी तेजी से बढ़ता जा रहा है। 80 और 90 के दशक में ही इन पार्टियों की शुरुआत हो गई थी। उस समय भी ऐसी पार्टी का आयोजन किया जाता था और अब भी इस पार्टी का आयोजन होता है। इस पार्टी में ड्रग्स का असर करीब 7 से 8 घंटों तक रह सकता है। रेव पार्टियों में ज्यादातर ड्रग्‍स इसके अयोजक ही उपलब्ध कराते हैं।

इस अश्लील पार्टी द्वारा युवक-युवतियों को गलत रास्ते पर ले जाया जा रहा है। इस पार्टी का विरोध होना लाजमी है।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -