23.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

आखिर ज़िन्दगी की जंग हार ही गयीं लता दीदी, कमेंट में ज़रूर दें श्रद्धांजलि

रविवार की सुबह 92 वर्ष की आयु में महान गायिका लता मंगेशकर की मृत्यु हो गई। वह कई महीनों से अपने खराब स्वास्थ्य से जूझ रही थी। सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) के अगले दिन ही गले में स्वरस्वती विराजमान लता मंगेशकरजी का स्वर भी थम गया। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन की जानकारी उनकी बहन उषा मंगेशकर (Usha Mangeshkar) ने दी। लता मंगेशकर पिछले 1 महीने से ब्रीच कैंडी अस्पताल मुंबई (breach candy hospital Mumbai) में भर्ती थी। लता मंगेशकर 8 जनवरी को क’रोना संक्रमित हुई थी एवं जानकारी के मुताबिक सुबह 8:12 पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके मृत्यु की जानकारी मिलते ही सभी अपना शोक ट्विटर (Twitter) के माध्यम से व्यक्त कर रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ट्वीट

भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP nadda) ने ट्विटर के माध्यम से लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि यह संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। हर संगीत प्रेमी के हृदय में निवास करने वाली स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन हृदय विदारक है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। लता दीदी के परिजनों और विश्व भर में फैले करोड़ों प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।

लता मंगेशकर ने कई सम्मान और पुरस्कारों को अपने नाम किया है

लोगों को अपनी मधुर आवाज से मोहने वाली लता मंगेशकर को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों जैसे भारत रत्न (Bharat Ratna) एवं दादा साहब फाल्के अवार्ड (Dada Saheb Phalke award) से भी सम्मानित किया गया था। लता मंगेशकर को तीन बार राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने 78 साल के करियर में कड़ी 25 हज़ार गीतों को अपना आवाज दिया। उन्हें कई सम्मान और पुरस्कारों से नवाजा गया।

लता मंगेशकर के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने लता मंगेशकर के निधन पर ट्विटर के माध्यम से ट्वीट किया कि दयालु और स्नेही लता दीदी हमें छोड़ चली गई। मैं अपने दुख शब्दों में वया नहीं कर सकता। वह अपने जाने के साथ-साथ देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसको भरा नहीं जा सकता। लोगो को अपने आवाज़ से मंत्रमुग्ध करने वाली अद्वितीय क्षमता के रूप में आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के दिग्गज रूप में याद रखेंगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ट्वीट

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (central minister Nitin Gadkari) ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि देश की शान और संगीत जगत की सिरमौर स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन बहुत ही दुखद है। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है वह सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी और रहेगी। पुण्य आत्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

लता मंगेशकर की निधन के वज़ह

डॉ. प्रतीत समदानी (Dr. pratit samdani) ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे थे। उन्होंने लता मंगेशकर के निधन के कारण के बारें में बताया। उन्होंने कहा कि मंगेशकर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते उनका निधन हुआ। उन्हें जनवरी में निमोनिया एवं क’रोना वायरस से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -