हर साल कपड़ों का ट्रेंड और फैशन बदलते रहता है। लेकिन जींस एक मात्र ऐसा कपड़ा है जिसका फैशन कभी भी नहीं बदलता है। और यही वजह है कि जींस युवाओं का हमेशा पसंदीदा परिधान बना रहता है। जैसे-जैसे जमाना बदला लड़कियों के लिए भी अच्छे-अच्छे जींस आने लगे। अब तो वृद्ध लोगों के लिए भी उनके पसंदीदा जींस बाजार में उपलब्ध है। पर क्या आपको पता है कि महंगे से महंगे जींस का हम रखरखाव किस तरह करे जिससे वह लंबे वक्त तक हमारा साथ दे। आइये जानते है की क्या करने से आपका जींस कभी पुराना नही होगा।
जींस को अपने हाथों से धोए
कई बार देखा जाता है कि लोग कपड़ो को खूब रगड़-रगड़ कर धोते है, इससे हमें बचना चाहिए। जितना हो सके हम अपने कपड़ों को अपने हाथों से ही धोए। जींस को भी हो सके तो हमें अपने हाथों से ही धुलना चाहिए। अपने हाथ से धोने से जींस लंबे वक्त तक साथ दे सकता है।

अच्छे डिटर्जेंट का चुनाव
हमें कपड़ो को धोने में अच्छे डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। अच्छे डिटर्जेंट के उपयोग से कपड़ो की गुणवत्ता बनी रहती है। कपड़ो का रंग भी फीका नही पड़ता है। कपड़ो के बचाव हेतु सही डिटर्जेंट का उपयोग करना बहुत ही जरूरी है। यह जींस के साथ तो निहायती जरूरी है। जींस को अच्छे डिटर्जेंट में धोए।

टैग पर दिए गए सलाह को पढ़ें
जब भी आप नया कपड़ा खरीदते हैं तो कपड़े के टैग पर कपड़ा से जुड़ा सारा विवरण आपको देखने को मिलता है। जींस के टैग को आप ध्यान पूर्वक पढ़ें और दिए गए सलाह के अनुरूप ही जींस का ध्यान रखें। इससे जींस में कोई खराबी नही आएगी ।

प्रेस करने से बचे
कभी भी जींस को प्रेस नही करना चाहिए। प्रेस करने से जींस जल्दी पुराना हो सकता है। इसे प्रेस करने से बिल्कुल परहेज करें। इससे जींस हमेशा नया बना रहेगा और यह लंबे समय तक उपयोग में आएगा।

गर्म पानी में न धोए
जींस के रंग को बचाए रखने के लिए इसे कभी ज्यादा गर्म पानी में नही धोना चाहिए। इससे जींस का रंग फीका पड़ सकता है। रंग फीका पड़ने से यह समय से पहले ही पुराना पड़ने लगेगा।
इन सारी बातों को लागू करने से आपकी जींस हमेशा नई दिखेगी।