28.1 C
New Delhi
Sunday, April 2, 2023

LG ने मार्केट में लॉन्च किया स्मार्ट मास्क, माइक और स्पीकर से है लैस

वर्तमान में पूरी दुनिया क’राेना वायरस नाम के संक्रमण से ग्रसित है। इसका प्रकोप दिन प्रतिदिन तूफान के रूप में बढ़ता जा रहा है। दुनिया भर में इस वायरस से लड़ने के लिए हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे है।

इस वायरस से बचने के लिए लोगों को आपस में 2 गज की दूरी रखने, समय समय पर सैनिटाइज करने तथा मास्क का प्रयोग करने की हिदायत दी जा रही है। वायरस से लोगों के बचाव के लिए अब टीकाकरण भी जोड़ो पर है। इसी बीच लोगों के सुरक्षा के लिए एलजी ने एक ऐसा फेस मास्क तैयार किया है जिसमें बातचीत करने के लिए माइक और स्पीकर भी लगे होंगे।आइये जानते है इसके बारे में।

एलजी ने तैयार किया अनोखा मास्क

आज लगभग सभी लोग मास्क का उपयोग करते हुए दिख रहे हैं। मास्क पहने हुए अगर किसी का फ़ोन आ जाए तो बातचित के लिए लोगों को मास्क नीचे करनी पड़ती है। अपने ग्राहकों के इन्ही चीजों को ध्यान में रखते हुए दक्षिण कोरिया की कंपनी एलजी ने एक अनोखा मास्क तैयार किया है। इस मास्क में माइक और स्पीकर भी होगा जिससे लोगों को मास्क नीचे करने की परेशानी नही होगी। लोग आसानी से मास्क पहने हुए फोन पर बात कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें: आज पढ़िए नेवी के जहाजों और पनडुब्बियों का नाम INS चक्र, INS राणा इत्यादि कैसे रखा जाता है?

सांस लेने में भी कोई दिक्कत नही

एलजी ने अपने ग्राहकों के लिए यह अनोखा मास्क तैयार किया है। जो माइक्रोफोन और स्पीकर वॉइस ऑन तकनीक पर काम करते हैं। इसके लिए उपयोग करने वाले को मास्क नीचे करने की जरूरत नही है। इसमें किसी भी प्रकार से सांस लेने में भी समस्या नही आएगी। इस मास्क से आसानी से एक-दूसरे के बात को सुना जा सकता है।

इस मास्क को बिना किसी परेशानी के आप पूरे दिन पहन सकते हो

एलजी ने अपने ग्राहकों के हर पहलुओं को अच्छे से समझकर इसे बनाया है। बातचीत के दौरान दूसरे तरफ से आवाज भी साफ सुनाई देती है। एलजी का कहना है कि लोग इसे पूरे दिन आसानी से पहन सकते हैं। इसे पहनने में भी किसी भी प्रकार की समस्या नही होगी।

मास्क के वजन के साथ बैटरी की क्षमता भी लाजबाब

एलजी ने इस मास्क को अच्छे तरीके से डिजाइन किया है। एलजी की यूनिक एयर सॉल्यूशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए नया पुरीकेयर वेयरेबल छोटे, हल्के और एफ्फिसिएंट मोटर के साथ यह मास्क और भी बेहतर बनता है। यह उपयोगकर्ता के सांस लेने के पैटर्न को महसूस करके ऑटोमैटिक एयरफ्लो को कंट्रोल करता है। इस मास्क का वजन 94 ग्राम है और इसे 1000 mAH की बैटरी के साथ 8 घंटे तक पहना जा सकता है। जो एक नार्मल USB केबल के साथ दो घंटे में रिचार्ज हो जाती है।

यह भी पढ़ें: Airtel ने दिया अपने यूज़र्स को बड़ा झटका, अब आप नहीं करवा पाएंगे ये रिचार्ज

अगस्त में लॉन्च करने की योजना

इस मास्क को कंपनी अगस्त में लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी के द्वारा इसे सर्वप्रथम थाईलैंड में लॉन्च किया जाएगा। दूसरे जगह इसे अनुमति मिलने के बाद ही लॉन्च किया जाएगा। यह मास्क इंटरनेशनल बाजार में कितना छाप छोड़ती है यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल कंपनी इस मास्क पर और काम कर रही है। आने वाले दिनों में यह मास्क बाजार में अपना अच्छा छाप छोड़ सकता है।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -