23.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

16 साल की लड़की ने किया अद्भुत करिश्मा, सिर्फ 1800 रु में ही बना दिया सोलर AC

प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। यह हर किसी के अंदर विद्यमान है बस उसे निखारने की जरूरत होती है। आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताएंगे जिन्होंने महज 16 साल की उम्र में 1800 रुपये की लागत से AC बनाया है। जापान सरकार ने इस लड़की को उसके इस प्रोजेक्ट के लिए जापान आने का न्योता भी दिया है। आइये जानते है इनके बारे में ।

कल्याणी श्रीवास्तव

सोलह वर्षीय कल्याणी श्रीवास्तव झांसी की रहने वाली हैं। महंगाई के इस दौर में उन्होंने 1800 रुपए का AC बनाया है। यह AC आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों की जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगा क्योंकि एक तो एसी की कीमत कम है और दूसरा कि यह सोलर एनर्जी से चलता है। कल्याणी श्रीवास्तव के इस AC को IIT दिल्ली ने नेशनल लेवल पर ऑर्गनाइज हुए मॉडल कॉम्पिटीशन में सेलेक्ट किया है। ये AC पर्यावरण और ग्रामीण परिवेश के भी अनुकूल है।

कल्याणी ने अपना यह मिनी AC गाँव के लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए निर्मित किया है। इस AC कि एक बड़ी खासियत यह भी है कि यह पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त है।

इस AC में थर्मोकोल से बने एक आइस बॉक्स में 12 वोल्ट के डीसी पंखें द्वारा पहले हवा दी जाती है। ऐसा करने पर एल्बो से ठंडी हवा बाहर निकलती है। अगर इसे एक घंटा चलाया जाए तो भी तापमान में 4-5 तक कम हो जाता है और उस स्थान पर शीतल हवा फैल जाती है। अत्यंत कम लागत में बनाया गया यह AC बिजली के बिल की बचत तो करता ही है, साथ ही इको फ्रेंडली होने की वज़ह से पर्यावरण प्रदूषण भी नहीं होता।

कल्याणी द्वारा बनाया गया सौर ऊर्जा से चलने वाला AC ना सिर्फ़ गाँव में लोकप्रिय हुआ, बल्कि पूरे भारत में लोगों ने उनकी सराहना की। इतना ही नहीं, जापान सरकार ने भी उन्हें यह मिनी AC तकनीक को जानने हेतु निमंत्रण भेजा है।

यदि कल्याणी का यह मिनी एसी कमर्शियलाइज़ करके बाज़ार में लाया जाए, तो आम लोग भी इस का फायदा उठा सकेंगे, क्योंकि महंगे AC और ज़्यादा बिजली के बिल की वज़ह से आम लोग तो AC खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। लेकिन कल्याणी द्वारा बनाया गया AC ख़ास तौर पर साधारण लोगों के लिए ही बनाया गया है।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -