बिहार की रहने वाली नेहा सिंह राठौर हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती है। नेहा सिंह राठौर अपने गायकी के वजह से जानी जाती हैं। वह ‘यूपी में का बा’ गाने से वायरल हुई थी। अपने इस गाने को लेकर नेहा को ट्रॉलिंग का भी सामना करना पड़ा था। वर्तमान में सोशल मीडिया पर नेहा सिंह राठौर की शादी की तस्वीरें ख़ूब वायरल (Viral) हो रही हैं। आइए जानते हैं इस खबर के बारे में।
नेहा सिंह राठौर काफी प्रसिद्ध
नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती है। नेहा वर्ष 2016 से भोजपुरी (Bhojpuri) लोक गीत गा रही हैं। वर्ष 2020 में बिहार में चुनाव के वक्त उन्होंने ‘बिहार में का बा’ गाना गाया था जो हिट हुआ था। अपने इस गाने के हिट होने के बाद उन्होंने ‘यूपी में का बा’ गाना गाया था। उनका यह गाना भी ख़ूब हिट हुआ था। अपने इस गाना के लिए उन्हें ट्रोलिंग (Trolling) का भी सामना करना पड़ा था। उनके इस गाने का जवाब रवि किशन (Ravi Kishan) ने एक गाना गा कर दिया था।

यूपी की बहु बन गई है बिहार की नेहा
नेहा एक के बाद एक कई हिट गाना गाने के बाद इसके और पार्ट (Part) भी लाई थी। उनका यह गाना आते ही छा गया था। अपने गानों से सरकार पर तंज कसने वाली बिहार की नेहा सिंह राठौर अब यूपी (UP) की बहु बन गई हैं। बिहार की कैमूर (Kaimur) की रहने वाली नेहा सिंह राठौर की शादी यूपी के अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) के रहने वाले हिमांशु सिंह (Himanshu Singh) के साथ 21 जून को लखनऊ में संपन्न हुई। उनकी शादी लखनऊ के नीलांस थीम पार्क (Nilansh Theme Park) में हुई है। यह शादी काफ़ी सादगी तरीके से संपन्न हुआ।

क’रोना संक्रमण के कारण शादी में विलंब
इस शादी से मीडिया एवं नेताओं को दूर रखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमांशु सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर के हिड़ी पकड़िया गांव के रहने वाले हैं। नेहा एवं हिमांशु की शादी वर्ष 2021 में ही होने वाली थी लेकर देश में क’रोना संक्रमण को बढ़ते देख कर शादी की डेट आगे बढ़ा दिया गया था।

यह भी पढ़ें: रातोंरात हो जाएंगे अमीर, अगर आपके पास हैं यह सिक्के
सोशल मीडिया पर लोकप्रिय है नेहा
नेहा सिंह राठौर ने अपनी ग्रेजुएशन (Graduation) की पढ़ाई उत्तर प्रदेश कानपुर (Kanpur) से पूरी की है। नेहा के ज्यादातर गाने समाज से जुड़े होते हैं। उनको यह गायकी का हुनर अपने मां से मिली है। नेहा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) एवं ट्विटर (Twitter) पर भी काफी लोकप्रिय हैं। उनके फैंस (Fans) को हमेशा उनके गाने का बेसब्री से इंतजार रहता है।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।