यात्रा चाहे किसी भी प्रकार की हो, बस, रेल, हवाई जहाज या पानी का जहाज, सभी आनंददाई होती है। यात्रा करने से हमें नई-नई जगहों को देखने का मौका मिलता है साथ ही अनेकों विचारों वाले लोगों से भी मिलने का मौका मिलता है। हमें भारत में यात्रा करते समय हर दूसरे शहर में नई संस्कृति देखने को मिलती है। शायद यात्रा करने का यही सबसे आनंद पल होता है कि हमें तरह तरह के लोग, प्रकृति और संस्कृति देखने को मिलती है ।
रेल यात्रा में एक और सुविधा
अगर बात रेलगाड़ी की करें तो यह एक महत्वपूर्ण परिवहन साधन हैं। भारत में पहली रेल चले करीब डेढ़ सौ वर्ष हो गये हैं। आजादी के बाद तंत्र को और अधिक तेजी से विकसित किया गया। भारत में अब अधिकतर राज्य में मेट्रो ट्रेन पर भी तेजी से काम हो रहा हैं। भारतीय रेल अपने यात्रियों को ख्याल हमेशा रखते आई है। अब भारतीय रेल अपने यात्रियों के लिए एक और सुविधा देने जा रही है। अगर आप किसी कारणवश रेल यात्रा नही कर पाते है और आपने अपने नाम से टिकट की बुकिंग कर ली है। तो आप उस टिकट को अपने परिवार के अन्य सदस्य के नाम पर ट्रांसफर करा सकते है।

यह भी पढ़ें: ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर बने X के निशान का क्या मतलब होता है, जानिए वजह
रेलवे ने दी ट्रांसफर की सुविधा
हमेशा देखा जाता है कि आपको रेल की यात्रा करनी हो और अचानक आपके जाने का कार्यक्रम किसी कारणवश रद्द हो जाए। इस परिस्थिति में आप अपने टिकट को किसी अपने अन्य परिजन के नाम पर ट्रांसफर करवा सकते है। पहले यह सुविधा नही थी।
टिकट कन्फर्म में होती थी परेशानी
पहले अगर आप अपने टिकट को रद्द करते थे और अपने किसी परिजन के टिकट को बुक करते थे तो टिकट के कन्फर्म होने में बहुत परेशानी होती थी। अधिकतर टिकट कन्फर्म नही हो पाता था। इन्ही परेशनियों को देखते हुए रेलवे ने यह नया नियम लागू किया है। इसके लिए आपको प्रस्थान से 24 घंटे में पहले नजदीकी रेलवे रिसजर्वेशन काउंटर पर जाना होगा।

करनी होगी यह प्रक्रिया
इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपके पास यात्रा के दिन से पहले 24 घंटे का समय होना आवश्यक है। आपको प्रस्थान से 24 घंटे में पहले नजदीकी रेलवे रिसजर्वेशन काउंटर पर जाना होगा। इसके बाद आपको काउंटर पर टिकट की कॉपी दिखानी होगी और अपनी आईडी के साथ परिजन की आईडी भी दिखानी होगी। जिसके नाम पर टिकट ट्रांसफर करानी है। टिकट और सभी दस्तावेजों के साथ आपको टिकट ट्रांसफर करने के लिए आवेदन करना होता है। इसके बाद रेलवे रिजर्वेशन सेंटर का अधिकारी आपकी टिकट को आपके किसी भी परिजन के नाम पर ट्रांसफर कर सकता है।

यह भी पढ़ें: क्लिक करके जानिये किस-किस ने ले रखा है आपके आधार कार्ड पर सिम
परिवार के सदस्यों के नाम करा सकते है बुकिंग
यह ट्रांसपर आप सिर्फ अपने माता, पिता, भाई, बहन, पुत्र, पुत्री, पति और पत्नी के नाम पर ही करा सकते हैं। यह दूसरे किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर नही हो सकता है। रेलवे की यह सुविधा यात्रियों को कितना लाभ पहुँचाती है यह आने वाला वक्त ही बताएगा।