हर छोटे-बड़े कार्यों में हम गूगल की मदद लेते हैं। जब हम एक शहर से किसी दूसरे शहर में जाते है तो जाने का रास्ता भी गूगल बता देता है। वहीं एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए टोल टैक्स देना होता है। कई बार टोल टैक्स कितना देना है इसकी सही जानकारी न होने से हम अधिक पैसे दे देते हैं। कई लोगों को तो यह भी पता नहीं रहता है कि हमें टोल टैक्स कितना देना है लेकिन गूगल इन समस्याओं को देखते हुए अब आपको टोल टैक्स कितना देना यह भी बताएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में।
गूगल (Google) हमेशा अपने फीचर्स से लोगों के जरूरतों के मुताबिक बदलाव करता रहता है। हाल ही में गूगल ने मैप स्पीड लिमिट (Map Speed Limit) फीचर लेकर आया था जिससे सड़क दुर्घटना से काफी हद तक बचा जा सकता है। हम सभी के जीवन में गूगल एक अहम भूमिका निभाता है। हर कार्य से जुड़ी जानकारी गूगल पर उपलब्ध रहता है जिससे जानकारी पा कर हम आपने कार्य को सम्पन्न करते हैं। आज हम आपको गूगल के एक ऐसे फीचर के बारे में बताएंगे जो टोल टैक्स के बारे में सटीक जानकारी देगा।
टोल टैक्स के बारे में बताएगा गूगल
गूगल अपने यूजर्स के लिए हाईवे टोल टैक्स फीचर लेकर आया है। इस फीचर के माध्यम से यूजर को आसानी से पता चल जाएगा कि उसे नेशनल हाईवे पर कितना टैक्स देना है। आप घर बैठे-बैठे ही टैक्स की जानकारी ले सकते हैं। टैक्स की जानकारी लेने के लिए सबसे पहले आपको डेस्टिनेशन (Destination) सिलेक्ट करना होगा। डेस्टिनेशन सिलेक्ट करने के बाद आपके रास्ते में जितने भी टोल पॉइंट आएंगे उस पर लगने वाले टैक्स के बारे में आपको बता दिया जाएगा।

हर कोई उठा सकेगा लाभ
गूगल मैप (Google Map) यूजर्स को यह सेवा प्रदान करने के लिए लोकल अधिकारी या अथॉरिटी से जानकारी लेकर गूगल मैप पर अपलोड (Upload) करेगा। जैसे ही आप अपने मोबाइल में नेविगेशन (Navigation) ऑन करेंगे आपको टोल टैक्स की कीमत पता चल जायेगा। गूगल का यह फीचर एंड्रॉयड (Android) और आईओएस (iOS) दोनों फोन में उपलब्ध होगा। गूगल का यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा जो लोग टोल टैक्स का भुगतान नहीं करना चाहते हैं या फ्री में ही टोल प्लाज़ा से होकर गुजरना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: भीख लेने के बाद भिखारी ने दिखाई चालाकी, लोग बोले- गजब टोपीबाज है। देखें वीडियो
जल्द ही फीचर का रोल आउट
गूगल के इस फीचर के तहत गूगल मैप के ऊपरी दाएं कोने में 3 डॉट टाइप कर ‘टोल फ्री’ ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं। हम आपके जानकारी के लिए बता दें कि गूगल अभी तक इस फीचर को रोल आउट नहीं किया है पर जैसे ही गूगल रोल आउट करेगा आप इस फीचर का लाभ उठा सकेंगे इसीलिए पहले से इसकी जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।