23.1 C
New Delhi
Wednesday, May 31, 2023

पटना से दिल्ली के बीच भी चलेगी बुलेट ट्रेन, महज 4 से 5 घंटे में पूरा होगा सफर, जानिए डिटेल

रेलवे (Railway) नेटवर्क दुनिया में यातायात का सबसे पुराना तरीका है। कई देशों में फास्‍ट ट्रेनों से लेकर बुलेट ट्रेन तक दौड़ने लगी है। अगर रेलवे के इतिहास की बात करें तो इसका इतिहास ग्रीस से जुड़ा हुआ है। सर्वप्रथम रेल नेटवर्क होने के सुबूत यहीं मिलते हैं। आज भारत में भी रेल प्रणाली काफी आगे बढ़ चुका है।

भारत में भी कई ऐसी ट्रेनें हैं जो अपने रफ्तार के लिए जानी जाती हैं। उसमें से एक वंदे भारत एक्सप्रेस भी है। वंदे भारत अपने तेज रफ्तार के लिए जानी जाती है। इसके रफ्तार की चर्चा हर जगह हो रही है। अब खबर आई है कि अब महज 4 घंटे में यह ट्रेन पटना से दिल्ली पहुँचा देगी जिसमें इसकी रफ्तार 180 Kmph होगी।

ट्रेन की बुलेट जैसी स्पीड

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा स्पीड प्रदान करेगी। वंदे भारत ट्रेन 100 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली ट्रेन होगी। अधिकारियों दावा करते हैं कि 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तय करने में बुलेट ट्रेन को 55.4 सेकंड लगता है। वहीं भारत में तैयार किया गया वंदे भारत को ये दूरी को तय करने में महज 54 सेकंड लगेगी।

Internet

पूर्ण स्वदेशी वंदे भारत

वंदे भारत ट्रेन की बात करें तो यह पूरी तरह स्वदेशी है। इसका निर्माण भारत (India) में ही किया गया है। इस ट्रेन के रफ्तार पर नजर पूरे विश्व को है। यह एक्सप्रेस काफी अपग्रेडेड भी है। इसमें स्वचलित मोटर लगी हुई है जो ट्रेन को अधिक गति प्रदान करती है जिसमें इंजन का कोई योगदान नही होता है।

Internet

दिल्ली से पटना की दूरी कम

अगर देखा जाए तो नए वाले वंदे भारत की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। वहीं साल 2025 तक अपग्रेडेड वर्जन 260 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से चलेगी। अगर 260 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से यह ट्रेन चलती है तो दिल्ली से पटना (Delhi To Patna) तक की दूरी काफी कम हो जाएगी।

Internet

यह भी पढ़ें: स्टूडेंट का अजब गजब जवाब पढ़कर कोमा में पहुंचा शिक्षक, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही यह Answer Sheet

4 घंटे में दूरी तय

इससे पटना और दिल्ली की दूरी मात्र 4 घंटे की हो जाएगी। जिससे कम समय में लोग पटना से दिल्ली और दिल्ली से पटना तक कि सफर (Travel) तय कर पाएंगे। वर्तमान में पटना से दिल्ली तक जाने में 12 से 14 घंटे का समय लगता है जिससे यात्रा में काफी दिक्कत होती है। वंदे भारत के अपग्रेडेड वर्जन के कारण यह सफर काफी सुगम और सरल हो जाएगी।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -