17.1 C
New Delhi
Wednesday, March 22, 2023

बिहार सरकार ने चिड़ियाघर घूमना किया फ्री, अब शौक से शेर संग लीजिये ढेर सारी सेल्फी

जानवर प्रकृति का एक अभिन्न अंग हैं और प्रत्येक जानवर का पारिस्थितिकी तंत्र में एक विशेष स्थान है।

आज विश्व भर में जानवरों के संरक्षण पर ध्यान दिया जा रहा है। जानवर हमारे लिए कितना महत्व रखते है इसे लोगों को बताया जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार की राजधानी पटना में स्थित चिड़ियाखाना में लोगों का प्रवेश निशुल्क कर दिया गया है। आइये जानते है इस खबर के बारे में।

चिड़ियाखाना में प्रवेश निशुल्क

पटना के चिड़ियाखाना में आम लोगों का प्रवेश निशुल्क कर दिया गया है। अब लोग बिना रुपये दिए आराम से चिड़ियाघर मे घूम सकते हैं। टिकट के लिए आपको एक पैसा भी खर्च नही करना पड़ेगा। यह घोषणा खुद बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने की है। जो लोग अपने पूरे परिवार के साथ चिड़ियाघर घूमना चाहते हैं उनके लिए यह खबर खुशखबरी से कम नही है।

मनाया जा रहा है “वन्यप्राणी सप्ताह”

पटना के चिड़ियाघर घर संजय गांधी जैविक उद्यान द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर वन्यप्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी खुशी के मौके पर लोगों को दो से आठ अक्‍टूबर तक चिड़ियाखाना घूमने का कोई भी शुल्क नही देना होगा। इस महोत्सव में बिहार म्‍यूजियम भी शामिल है। इस महोत्सव के दौरान अन्य क्रियाकलाप भी किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: देखिये ये नई CCTV फुटेज जिसके आधार पर ‘लखनऊ गर्ल’ पर दर्ज हुई FIR

एजेंसियों को किया जाएगा सम्मानित

इस महोत्सव में चि‍ड़‍ियाघर के वन्‍यप्राणी दत्‍तक ग्रहण योजना के तहत दत्‍तकग्राही एजेंसियों को सम्‍‍मानित किया जाएगा। इस सप्ताह कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। स्‍कूली बच्‍चों के लिए वन्‍यजीव पर आधारि‍त चित्रकारी और क्विज का आयोजन किया जाएगा। साथ ही साथ फोटोग्राफी प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, विशेषज्ञों के साथ वार्ता, बर्ड वाचिंग, ओपन एयर क्विज, निबंध प्रतियोगिता इन तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अंतिम दिन समापन समारोह

महोत्सव के अंतिम दिन समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कमजोर बच्‍चों के लिए निशुल्‍क जू भ्रमण, पुरस्‍कार वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के द्वारा बिहार सरकार वन विभाग का उद्देश्य लोगों के बीच जीव-जंतुओं के महत्व को बताना है।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -