फिल्म जगत के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय के दम पर प्रसिद्धि हासिल कर लिए हैं। इतने बड़े कलाकार होते हुए भी उनको अपने गांव से बेहद लगाव है। उन्हे जब भी कभी समय मिलता है तब वह अपने गांव के लोगों से मिलने के लिए एवं अपने गांव घूमने के लिए समय पर आया भी करते हैं। अभी वर्तमान में सोशल मीडिया पर पंकज त्रिपाठी का एक तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें लिट्टी-चोखा खाते देखा जा रहा है। आइये जानते हैं इस पूरे खबर के बारे में।
छुट्टी में अपने गांव आए हैं पंकज
पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) अपनी फिल्म शेरदिल (Sherdil) रिलीज (Release) होने के बाद अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेने के लिए छुट्टी में अपने पैतृक गांव आए हुए हैं। आपके जानकारी के लिए बता दें कि पंकज त्रिपाठी बिहार (Bihar) के गोपालगंज (Gopalganj) से हैं। पंकज त्रिपाठी पिछले 4 दिनों से अपने माता-पिता एवं अपने बड़े भाई बृजेंद्र तिवारी (Vrijendra Tiwari) के साथ छुट्टी का मजा ले रहे हैं।

गांव में छुट्टी का आनंद
अपने गांव के लोग और अपने परिजनों के साथ छुट्टी का आनंद लेते हुए उन्होंने बताया की वह अपने गांव 6 महीने बाद आए हैं। यहां उन्हें शांति की अनुभूति होती है और मन को सुकून मिलता है। अपने गांव के बोरवेल में नहाकर अपने परिजनों के साथ लिट्टी-चोखा खाना उन्हें काफी आनंददायक लगता है।

माता-पिता का आशीर्वाद लिया
शहरों की भीड़-भाड़ वाली जिंदगी से निकलकर गांव में काफी सुकून मिलता है। अपने फिल्मों के बारे में पंकज त्रिपाठी कहते हैं कि कोई भी फिल्म रिलीज होने से पहले वह हमेशा अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेने अपने गांव जरूर आते हैं। वह ऐसा कई सालों से कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: इतिहास में पहली बार पिता और बेटी ने उड़ाया फाइटर जेट, वायुसेना की ऐसी पहली जोड़ी, देखें तस्वीरें
माता-पिता का आशीर्वाद बेहद ज़रूरी
उन्होंने बताया कि उनकी आने वाली फिल्में ओ माय गॉड 2 (O My God 2), फुकरे 3 (Fukrey 3) और वेब सीरीज मिर्जापुर 3 (Mirzapur 3) है। वह अपने कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं। उनका कहना है कि माता-पिता के आशीर्वाद से ही बच्चे जीवन में सफल होते हैं। किसी बड़े काम को करने से पहले या करने के बाद अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेना सबसे जरूरी होता है। पंकज के अच्छे स्वभाव के कारण गांव के लोग उन्हें बहुत चाहते हैं।
अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।