28.1 C
New Delhi
Sunday, April 2, 2023

पेट्रोल महंगा होने पर प्रेमी का छलका दर्द, ये वीडियो देखकर आप होंगे लोटपोट

देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में बढ़ोतरी जारी है। तेल कंपनियों ने साढ़े चार महीने तेल की कीमतों को स्थिर रखने के कारण जो नुकसान झेला, उसकी भरपाई अब रोजाना इनकी कीमतों में इजाफा कर आम जनता से वसूल रही हैं। हाल ये है कि 15 दिनों में 13 बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हो चुका है। इनमें से दस बार तो 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। (Petrol Price viral video)

गौरतलब है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें चार नवंबर 2021 के बाद से 21 मार्च 2022 तक स्थिर थीं। 22 मार्च से इसमें बढ़ोतरी शुरू कर दी गई, जो धीरे-धीरे देश की आम जनता पर बोझ को बढ़ा रही है। इन सब के बीच आलम यह है कि पेट्रोल डीजल की मार से आम जनता त्रस्त है। इसका सीधा असर अब जेब पर पड़ रहा है। इन सभी चीजों के बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पेट्रोल के बढ़े हुए दाम की वजह से एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने नहीं जा पा रहा है। इसका दर्द वह एक वीडियो के माध्यम से साझा कर रहा है। आइये जानते हैं इस वीडियो के बारे में जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।

दर्द बयां करता वीडियो (Petrol Price viral video)

पेट्रोल के बढ़े हुए दाम से पूरा देश परेशान है। अब यह दर्द सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी अधिक वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पेट्रोल के बढ़े हुए दाम की वजह से एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने नहीं जा पा रहा है। इसका दर्द वह एक गाने के माध्यम से बयां करते नजर आ रहा है वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक अपनी प्रेमिका से फोन पर बात करते हुए उससे मिलने की बात करता है, हालांकि वह यह भी कहता है कि पेट्रोल महंगा होने की वजह से उसका मिलना मुश्किल है।

देखें वायरल वीडियो

मगही बोली में वीडियो (Petrol Price viral video)

दरअसल, यह वीडियो “मगधी बॉयज” नाम के फेसबुक पेज द्वारा शेयर किया गया है। जिस युवक ने यह वीडियो बनाया है उनका नाम विश्वजीत प्रताप सिंह है। विश्वजीत का कहना है कि वह हमेशा सामाजिक मुद्दों को चिन्हित करके वीडियो बनाते रहते हैं। उनके द्वारा बनाए गए कई वीडियो वायरल हुए हैं जो समाज को जगाने का काम करते हैं। इस वीडियो में यह भी कहा गया है कि पेट्रोल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि उसका अपने प्रेमिका से मिलना अब मुश्किल हो गया है।

लोग कर रहे पसंद (Petrol Price viral video)

देश भर में जिस तरह गर्मी के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है उसी तर्ज पर पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दामो में भी बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे में जब से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला गया है, लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में प्रेमी अपनी प्रेमिका से यह भी कहता है कि मिलने के लिए अब आधी दूरी उसको तय करनी होगी। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जो भी इस वीडियो को देख रहा है, प्रशंसा कर रहा है। मगधी बोली में बनाया गया यह वीडियो लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित कर रहा है।

अपनी कहानी बता रहे हैं लोग (Petrol Price viral video)

वीडियो को देखने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं जो आ रही हैं उसमें लोग इस वीडियो में कही गई बातों को अपनी कहानी बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनके साथ भी ऐसा ही हो रहा है। कई लोग सरकार के नीतियों को भी गलत ठहरा रहे हैं, तो वहीं कई लोग बदलती वैश्विक परिदृश्य को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपके चेहरे पे एक प्यारी सी मुस्कान जरूर आएगी। इस वीडियो को देखने के बाद हो सकता है आप इसे शेयर किए बिना न रह पाएं। क्योंकि वर्तमान के स्थिति को बखूबी बयां जो कर रहा है यह वीडियो।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -