बच्चे को गोद में लिए ड्यूटी कर रही महिला कॉन्स्टेबल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब खबर आ रही है कि उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। आइए जानें पूरी खबर…..
यह वीडियो चंडीगढ़ के चौराहे की है। दरअसल इस वीडियो में देखा जा रहा है कि महिला ट्रैफिक कन्ट्रोल कॉन्स्टेबल अपने छोटे से बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही है। इस महिला ट्रैफिक कॉन्स्टेबल का नाम प्रियंका है।
इस वीडियो को 5 मार्च को शूट किया गया था। एक व्यक्ति ने रास्ते से गुज़रते हुए इस वीडियो को बनाया। उस समय इस महिला कॉन्स्टेबल की ड्यूटी चंडीगढ़ के सेक्टर 15/16/23/34 से लगते गोल चक्कर पर थी तभी यह वीडियो बनाया गया और वहीं अगले दिन सुबह शुक्रवार को 11 बजे इस महिला कॉन्स्टेबल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
जब ये वीडियो वायरल हुआ तो अपने बच्चे के साथ पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी दे रही इस महिला कॉन्स्टेबल की लोगो ने खूब तारीफ की। मगर यह वायरल हो रहा वीडियो प्रियंका के लिए मुसीबत बन गया। इस वीडियो की वजह से प्रियंका पर विभागीय कार्रवाई होने लगी। जांच के बाद यह साबित हो गया कि सेक्टर 15/16/23 और 34 के गोल चक्कर पर प्रियंका को सुबह 8:00 बजे पहुंचना था लेकिन 3 घंटे देरी होने पर प्रियंका 11:00 बजे अपने अधिकारियों के बुलाने के बाद पहुंची।
गृह विभाग के सूत्रों ने प्रियंका के बारे में बताया कि शुक्रवार को प्रियंका अपने बच्चे को साथ लेकर पहले सेक्टर-29 के दफ्तर गई। वहां उपस्थित अधिकारियों ने प्रियंका से कहा कि अगर उन्हें दिक्कत होती है तो वह छुट्टी ले सकती है लेकिन प्रियंका ने बच्चे को साथ लेकर ही चौराहे पर ड्यूटी करने चली गई।
देखिये ये वायरल वीडियो
यह भी पढ़ें: किसान को सांप ने काटा तो किसान सांप को थैले में लेकर ही पहुंच गया अस्पताल, मचा हड़कंप
वीडियो के माध्यम से दूसरे किसी लेडी कॉन्स्टेबल से यह कहते सुना गया है कि प्रियंका जिस बच्चे के साथ लेकर ड्यूटी करती है वह उसी का बच्चा है। चूंकि यह बच्चा अभी बेहद छोटा है और अपनी मां के बगैर नहीं रह सकता, इसलिए प्रियंका उसे अपने साथ ले आई थी।
वैसे पूरी सच्चाई क्या है, यह तो आगे के जांच के बाद ही पता लग पायेगा। लेकिन बच्चे को गोद में लेकर ट्रैफिक ड्यूटी करना वाकई बहादुरी की बात थी। इसके लिए प्रियंका की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।