भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का अंदाज हमेशा से ही शांत और दिल जीतने वाला रहा है। वह अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। इसका कारण है कि वह बहुत ही सादगी के साथ अपना जीवन जीते हैं। यही वजह है कि वह अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं।
राहुल द्रविड़ के क्रिकेट कैरियर की बात करें तो उनका कैरियर काफी शानदार रहा था। मैदान पर कभी भी उन्हें किसी खिलाड़ी से उलझते हुए नही देखा गया। उनका व्यक्तित्व ही ऐसा था कि सभी खिलाड़ी उन्हें सम्मान देते थे। राहुल द्रविड़ ने एक बार फिर अपनी सादगी को दर्शाया है। दरअसल, द्रविड़ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिमसें वह किताब की दुकान पर चुपचाप शांत होकर बैठे हुए है। उनके इस तस्वीर को देखकर बिल्कुल नही लग रहा है कि वह राहुल द्रविड़ है।
लोगों ने नही पहचाना
दरअसल, राहुल द्रविड़ एक बुक स्टोर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। जहां पूर्व भारतीय क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ अपनी नई किताब ‘रिस्ट एश्योर्ड’ के बारे में बात करने के लिए मौजूद थे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य लोगों को राहुल द्रविड़ की उपस्थिति का एहसास भी नहीं हुआ। राहुल पीछे की सीट पर बैठे थे। लोग उन्हें बिल्कुल भी नही पहचान पाए कि वह भारतीय टीम (Indian Team) के कोच राहुल द्रविड़ है।

मास्क लगा कर चुपचाप बैठ गए द्रविड
आपको बता दें कि टीम इंडिया (Indian Team) के मुख्य कोच (Coach) ने मास्क पहन रखा था और वह चुपचाप पीछे की पंक्ति में जाकर बैठे हुए थे। राहुल द्रविड़ के ठीक बगल में बैठी लड़की भी महान क्रिकेटर को नही पहचान पाई। राहुल इतनी सादगी में थे कि लोगों को यह लगा ही नही की वह राहुल द्रविड़ हो सकते हैं। यहां तक कि राहुल के बगल में बैठी लड़की को भी भनक नही लगी कि यह भारतीय टीम के मुख्य कोच और महान क्रिकेटर राहुल द्रविड (Rahul Dravid) हैं।

लोगों ने की तारीफ
दुकान पर मौजूद लोगों को राहुल द्रविड़ की मौजूदगी के बारे में तभी पता चला जब गुंडप्पा विश्वनाथ ने उनका स्वागत किया। लोगो ने जब यह सुना कि पीछे बैठा व्यक्ति कोई और नही राहुल द्रविड़ हैं तो उन्हें यह विश्वास ही नही हो रहा था कि वह उनलोगों के इतने करीब हैं। बाद में लोगों ने उनके साथ सेल्फी (Selfie) भी ली। लोगों को राहुल द्रविड़ का यह अंदाज काफी पसंद आया। लोग अब उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अगर आप भी अपने घर और रसोई से छिपकली को करना चाहते हैं गायब, तो इन घरेलू तरीको को अपनाए
राहुल की तस्वीर वायरल
सादगी से बैठे राहुल द्रविड़ की तस्वीर अब सोशल मीडिया (Social media) पर खूब वायरल (viral) हो रही है। जो भी इस तस्वीर को देख रहा है राहुल की तारीफ करते नही थक रहा है।राहुल द्रविड़ के स्वभाव ने एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया। भारतीय मुख्य कोच (Coach) को उनकी लोकप्रियता और उपलब्धि को बाजु में रख, लोगो के साथ सामान्य रहते देख फैंस उनसे बहुत प्रभावित हुए। राहुल की इस सादगी की तारीफ होनी चहिए।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।