मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। (Raju Srivastava Death) उन्हें लोग काफी अधिक पसंद करते थे। अगस्त महीने में जिम में उनकी तबियत अधिक बिगर गई थी। उन्हें हार्ट अटैक आया था और उनके दिल में कई ब्लॉकेज की रिपोर्ट भी आई थी। यह रिपोर्ट सामने आने के बाद दिल्ली एम्स (AIIMS) के डॉक्टर्स की टीम ने राजू की एंजियोग्राफी करने का फैसला लिया था।
राजू लगभग डेढ़ महीने से बीमार चल रहे थे और आज 21 सितंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। राजू के निधन के बाद से देश में उनके लिए शोक की लहर है। हर कोई उन्हें याद कर रहा है। लोगों को अपनी कॉमेडी से हँसाने वाले राजू श्रीवास्तव के लिए आज सारा देश रो रहा है।
दिमाग में कोई हलचल नही
राजू श्रीवास्तव को जब से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था तभी से उनका दिमाग काम करना बंद कर दिया था। उनके दिमाग में अधिक हलचल नही थी। उनके ज्यादा तबियत बिगड़ने का एक कारण यह भी था की उनके दिमाग में ऑक्सीजन (Oxygen) ही नहीं पहुंच रही थी।

फैंस द्वारा सलामती की दुआ
राजू जब से हॉस्पिटल में भर्ती थे राजू के फैंस (Raju Srivastava Fans) उनके लिए सलामती की दुआ कर रहे थे। कई जगहों पर फैंस द्वारा हवन-पूजा पाठ भी करवाई गई थी। लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भगवान (God) से कर रहे थे। पर आज राजू के फैंस के लिए दुखद खबर सामने आई है।
गजोधर भैय्या नाम से प्रसिद्ध
राजू श्रीवास्तव के अगर उम्र की बात करें तो उन्होंने 58 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। उन्हें अपने जीवन में काफी संघर्ष के बाद “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” में अपने कॉमेडी के हुनर से सबका दिल जीता और इसी शो से राजू श्रीवास्तव का नाम गजोधर भैय्या के रूप में लोग जानने लगे।

फिल्मों में भी किया काम
राजू श्रीवास्तव ने मैंने प्यार किया, बाजीगर, बॉम्बे टू गोवा, और आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया फिल्मों में अभिनय भी किया। उन्हें ‘बिग बॉस’ सीजन तीन में भी मौका मिला था। हर जगह उन्होंने अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी थी। लोग उनके कॉमेडी (Comedy) को काफी अधिक पसंद भी करते थे। आज उनके निधन पर पूरा देश दुखी है।
यह भी पढ़ें: चोरी करना चोर को पड़ गया भारी, चलती ट्रेन में 15 KM तक लटकता रहा, देखें वीडियो
वैदिक ज्ञान के तरफ से भी राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि भगवान उनके आत्मा को शांति प्रदान करें।