29.1 C
New Delhi
Friday, September 29, 2023

हाय री किस्मत: बीमार समझकर हाथ आई ‘सोने की मछली’ को पानी में फेंका, कीमत जान के सिर पीट लिया

किसी भी काम को हम कितने भी बेहतर तरीके से क्यों ना करें किस्मत खराब होने से हर काम गड़बड़ हो ही जाता है। लोग कहते हैं कि जब किसी की किस्मत फूटी होती है तो वह हाथ में आया खजाना भी फेंक सकता हैं। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे जिनके हाथ में आया खज़ाना वापस चला गया। वह शख्स रातों-रात लखपति बन सकता था लेकिन किस्मत खराब होने की वजह से वह खजाना उनके हाथ से निकल गया।

अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है कि अमेरिका के आरकंसो में रहने वाला जोश रॉजर नाम का एक शख्स बीवर झील में जब मछली पकड़ रहा था तब उसको एक दुर्लभ “गोल्डन फिश” मिली थी। इस गोल्डेन फिश को लोग ‘बास’ के नाम से जानते हैं। इस गोल्डेन फिश को वैज्ञानिक दुर्लभ मछली मानते हैं। वैज्ञानिको का कहना है कि बास मछली लाखों में से एक पाई जाती है। यह किसी को मिलना बहुत ही किस्मत की बात है।

यह भी पढ़ें: 5 रुपये में घर-घर किताबें पहुँचा कर महिलाओं को शिक्षित करना चाहती है: केरल की यह महिला

जोश की किस्मत भी कुछ देर के लिए उन पर मेहरबान हुई थी लेकिन आगे तक साथ नहीं दी। बास मछली का रंग सोने जैसा सुनहरा होता है इसीलिए लोग इसे गोल्डन फिश कहते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक भले ही मछली का रंग सुनहरा होता है लेकिन वह पूरी तरह से स्वस्थ रहती है। बायोलॉजिस्ट जॉन स्टीन का कहना है कि यह जेनेटिक गड़बड़ी के वजह से होता है। मछली पकड़ने वाले जोश कहते हैं कि जब उन्होंने इस गोल्डेन रंग की मछली को पकड़ा तब वह मछली इन्हें बीमार लगी जिसके वजह से जोश ने मछली के साथ एक फोटो लेकर उसे वापस तालाब में छोड़ दिया।

गोल्डन फिश के साथ लिया गया फोटो उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया उसके बाद लोगों के तरह-तरह के चौंकाने वाली प्रतिक्रिया एवं कमेंट्स ने उन्हे अपने किए पर पछताने पर मजबूर कर दिया। जोश को लोगों के कमेंट पढ़ने के बाद पता चला कि वह मछली कोई साधारण मछली नहीं थी वह लाखों में से एक पाई जाने वाली दुर्लभ मछली थी। उन्होंने उस मछली को वापस पानी में छोड़ कर बहुत बड़ी गलती कर दिया है। मछली का वजन करीब 1 किलो था और लंबाई करीब 16 इंच थी।

यह भी पढ़ें: 16 साल की लड़की ने किया अद्भुत करिश्मा, सिर्फ 1800 रु में ही बना दिया सोलर AC

इस दुर्लभ मछली को देखने से पहले जोश एक दुर्लभ पेंग्विन भी देख चुका है। जोश जब जॉर्जिया के टूर पर गया हुआ था तब वहां उन्होंने पीले रंग के 1 पेंग्विन को देखा। उन्होंने इस पेंग्विन की तस्वीर पानी में तैरते हुए लिया था। ऐसे पिले रंग के पेंग्विन को दुनिया में पहली बार देखा गया था।

Medha Pragati
Medha Pragati
मेधा बिहार की रहने वाली हैं। वो अपनी लेखनी के दम पर समाज में सकारात्मकता का माहौल बनाना चाहती हैं। उनके द्वारा लिखे गए पोस्ट हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करती है।

Related Articles

Stay Connected

95,301FansLike
- Advertisement -